जियो वंडरलैंड आकर बच्चों ने नजदीक से देखी मुंबई इंडियन की ट्रॉफी, पिच पर खेला मैच

जियो वंडरलैंड आकर बच्चों ने नजदीक से देखी मुंबई इंडियन की ट्रॉफी,  पिच पर खेला मैच
X
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी और रिलायंस जिओ की डायरेक्टर ईशा अंबानी पीरामल की मौजूदगी में जिओ वंडर लैंड में क्रिसमस पार्टी को सेलिब्रेट किया गया था।

मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल में सर्वाधिक ख़िताब जीतने वाली टीम है। मुंबई इंडियंस ने कुल 4 खिताब जीते हैं। अंतिम बार 2019 में हुए आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस ने ख़िताब जीता था। 25 दिसंबर को रिलायंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में 21 एनजीओ से लगभग 4 हजार बच्चे आए हुए थे।

बच्चों को यहां पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा जीती चारों ट्रॉफीज देखने का अवसर मिला। बच्चों ने इन ट्रॉफी संग फोटो खिचवाई और यहां पर बनी क्रिकेट पिच पर मैच भी खेला।

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला आईपीएल ख़िताब 2013 में जीता था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2015, 2017, 2019 में आईपीएल फाइनल जीता है। अभी मुंबईं इंडियंस चार ट्रॉफी के साथ शीर्ष पर काबिज है। इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अम्बानी और रिलायंस जिओ की डायरेक्टर ईशा अम्बानी पीरामल भी मौजूद रही। दोनों ने बच्चों संग खूब एन्जॉय किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story