रिकी पोंटिंग को अभी भी MS Dhoni का डर, कहा- खत्म नहीं हुई चुनौती

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, इसके बाद देशभर में उनके क्रिकेट योगदान को याद किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस बेशक इस फैसले से दुखी है, लेकिन विरोधी टीमों के खिलाड़ियों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी क्योंकि अब उन्हें इस वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी से चुनौती नहीं मिलेगी।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी एमएस धोनी को लेकर ट्वीट किया, लेकिन उन्होंने कहा कि अब भी एमएस धोनी रोकने का तरीका खोजना ही पड़ेगा। रिकी पोंटिंग ने एमएस धोनी को सफल अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिए बधाई दी।
अभी भी मिलेगी एमएस धोनी से चुनौती - रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग ने कहा कि - एमएस धोनी के साथ खेले सभी मैचों को बहुत एन्जॉय किया, लेकिन अब भी उनको जीतने से रोकने का तरीका ढूंढना पड़ेगा। एमएस धोनी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के विरुद्ध जीत से रोकने का तरीका ढूंढना पड़ेगा, कुछ ही हफ़्तों बाद मुकाबले होंगे।
Congrats @msdhoni on a brilliant international career. I loved and enjoyed every contest we had as players and now I still have to find ways to stop you winning games against the @DelhiCapitals. Look forward to saying it in person in a few weeks time. pic.twitter.com/R34XMtha0h
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) August 16, 2020
Also Read - रोहित शर्मा ने जमकर की बल्लेबाजी, जानिए कब जाएंगे UAE
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान है, वहीं रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच है। आईपीएल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स टीम 3 बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स टीम को अभी भी अपने पहले टाइटल की तालाश है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS