Happy Bakra Eid 2020: रोहित शर्मा, युवराज सिंह समेत क्रिकेटर्स ने दी ईद की सुभकामनाएं

आज पूरे देश में ईद उल अजह को सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत में बकरा ईद 1 अगस्त को मनाई जा रही है। बकरा ईद को ईद उल अजह, ईद उल जुहा और बकरा ईद के नाम से बुलाया जाता है इसे रमजान खत्म होने के 2 महीने बाद मनाया जाता है। दुनिया भर के मुसलमान बकरा ईद, बकरीद और ईद अल-अज़ह को सभी 'कुर्बानी के पर्व' के नाम से जानते हैं।
ईद-अल-अजहा, ईद कुरबान या कुर्बान बियारामी के रूप में भी जाना जाता है। ईद अल-अज़ह दुनिया भर में मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला दूसरा प्रमुख इस्लामी त्योहार है। इस मौके खेल जगत के लोगों भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी।
भारतीय सिमित ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार आपके जीवन में खुशहाली और शान्ति लाए।
Eid Mubarak!! Best wishes for a joyful #EidAlAdha to all celebrating. Have a good one. pic.twitter.com/leqsze0inp
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 1, 2020
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने ईद विश करते हुए लिखा- त्यौहार आपके और परिवार के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी को मेरी तरह से ईद की शुभकामनाएं। पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में सांसद गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी।
Eid-Al-Adah mubarak. Wishing you happiness, success and peace.#EidAlAdah pic.twitter.com/18XsAQ9XLF
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 1, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS