रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ UAE रवाना, मुंबई इंडियंस प्लेयर्स की पत्नियां भी जा रही है यूएई

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ UAE रवाना, मुंबई इंडियंस प्लेयर्स की पत्नियां भी जा रही है यूएई
X
Mumbai Indians Players 2020 : मुंबई इंडियंस टीम के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से रोहित शर्मा और उनकी पत्नी और आदित्य तारे और उनकी पत्नी की फोटो शेयर की गई। मुंबई इंडियंस टीम के सभी क्रिकेटर्स पीपीई किट पहने हुए नजर आए, सभी खिलाड़ी भी आपस में भी उचित दूरी बनाए हुए नजर आए।

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच रही है, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स टीम, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी यूएई पहुंच रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम यूएई के लिए रवाना हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी उनके साथ यूएई जा रही है, वहीं दोनों की बेटी समाइरा भी साथ जा रही है।

रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस टीम के कई खिलाड़ियों की पत्नियां यूईए साथ जा रही है। इससे पहले किंग्स 11 पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन किसी टीम में खिलाड़ियों का कोई परिवार का सदस्य साथ नहीं गया है।

मुंबई इंडियंस टीम के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से रोहित शर्मा और उनकी पत्नी और आदित्य तारे और उनकी पत्नी की फोटो शेयर की गई। मुंबई इंडियंस टीम के सभी क्रिकेटर्स पीपीई किट पहने हुए नजर आए, सभी खिलाड़ी भी आपस में भी उचित दूरी बनाए हुए नजर आए।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सभी खिलाड़ी आज पहुंचकर यूएई में 6 दिनों का क्वारंटाइन का समय बिताएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स टीम यूएई स्थित बुर्ज खलीफा बिल्डिंग के नजदीक होटल में ठहरेंगे। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वाटसन यूएई पहुंच चुके हैं।


Tags

Next Story