रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का वर्कआउट वीडियो, चहल ने बोला- आईपीएल खेलेंगी भाभी

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच गई है, और 6 दिनों के क्वारंटाइन पीरियड पर है। टीम के खिलाड़ी इन 6 दिनों के क्वारंटाइन पीरियड को भी बर्बाद नहीं जाने देना चाहती, इसलिए तो सभी क्रिकेटर अपने रूम पर जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अपने अबू धाबी एक होटल में ठहरे हैं, और यहां वह अपने रूम पर वर्क आउट कर रहे हैं।
रोहित शर्मा के वर्क आउट में उनको साथ मिल रहा है उनकी पत्नी रितिका सजदेह का। जी हां पति रोहित शर्मा के साथ रितिका भी जमकर वर्कआउट में पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के वर्कआउट का वीडियो रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने उन्हें ट्रोल किया।
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के वर्कआउट वीडियो पर चहल ने किया कमेंट
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के इस वीडियो पर आरसीबी के प्लेयर युजवेंद्र चहल का कमेंट आया, उन्होंने रोहित को ट्रोल करते हुए लिखा - भाभी (रितिका) क्या रोहित भैया आपके साथ आईपीएल में ओपन करने वाले हैं? युजवेंद्र चहल अक्सर सोशल मीडिया पर अन्य साथी क्रिकेटर्स के पोस्ट पर कमेंट कर चुटकी लेते रहते हैं।
Workout time for Ro and Ritika! 🏋️♀️🇦🇪☀️🏋🏻♂️ #OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 @ritssajdeh pic.twitter.com/kmlXZgRbqs
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 25, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS