Rohit Sharma Birthday : गेंदबाज पानी मांगते नजर आए थे जब हिटमैन ने ठोके 264 रन

बात 13 नवंबर 2014 की है। भारत में गुनगुनी सर्दी का आगमन हो चुका था। श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी। पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कोलकत्ता के ईडन गार्डेन स्टेडियम में खेला जाना था। डे-नाइट इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
भारत ने सधी हुई शुरुआत की, रहाणे ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए। लेकिन जल्द ही आउट हो गए। रायडु आए और चले गए। भारत 14 ओवरों में 64 रन पर था। लेकिन इसके बाद आज ही के दिन जन्में रोहित शर्मा ने मैदान की लम्बाई चौड़ाई दिमाग में फिट की और शॉट लगाने शुरू किए। 71 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। टीम का स्कोर 23 ओवरों में साढ़े चार की औसत से 103 रन पर पहुंच चुका था। दूसरे छोर पर कोहली 24 गेंदो पर 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
नुवान कुलाशेखरा, स्पिनर प्रसन्ना को रोहित ने रडार पर लिया। और धुनाई शुरू की। मैदान के चारों तरफ चौके छक्के लगाते हुए इरंगा की गेंद पर सिंगल लेकर 100 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए। रोहित के कैरियर का यह पांचवा शतक था।
इसके बाद रोहित ने मेंडिस, मैथ्यूज समेत सारे गेंदबाज रोहित के सामने पानी मांगते नजर आए। हिटमैन ने 125 गेंदो में 150 रन मार दिए। भारत का स्कोर अब सात के औसत से बढ़ रहा था। कोहली भी रंग में आ चुके थे और 63 रन की पारी के साथ मैदान में डटे थे।
असली खेल तो 40 ओवर के बाद शुरु हुआ था। इसके बाद रोहित शर्मा दूसरे गोले से आए हुए प्रतीत हो रहे थे। क्या स्पिन, क्या तेज और क्या गुगली सारी गेंद बाउंड्री पार ही नजर आ रही थी। कलकत्ता के ईडन गार्डेन मैदान में बैठे सारे दर्शक रोहित रोहित चिल्ला रहे थे। हिटमैन का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। कभी गेंद गोली की रफ्तार से कवर, मिडऑफ के बीच से निकलती तो कभी 90 मीटर का हवाई सफर करते हुए दर्शक दीर्घा में गिरती।
रोहित ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 151 गेंदो में दोहरा शतक मार दिया। ये उनका दोहरा शतक था, और क्रिकेट के इतिहास मे वह सचिन और सहवाग के 1-1 दोहरे शतक के रिकॉर्ड से आगे निकल चुके थे। स्टेडियम में बैठा हर क्रिकेट प्रेमी खड़ा होकर रोहित के हौसले को सलाम कर रहा था।
रोहित टॉप गियर में थे, उन्हें रोकना अब किसी के बस में नहीं था। आगे पीछे ऊपर नीचे चारों तरफ मारकर माहौल धुंआ-धुंआ कर दिया। 200 से 250 तक के सफर को 15 गेंदों में टच किया। रुके ही नहीं बस मारते रहे। कुलशेखरा द्वारा फेके जा रहे 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉगआफ पर कैच आउट होने से पहले उनके नाम के आगे 264 रन जुड़ चुका था। इस दौरान उन्होंने 33 बार जमीनी रास्ते और 9 बार हवाई रास्ते गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। टीम का स्कोर 404 रन था।
विपक्षी टीम के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, दर्शक चिल्ला रहे थे और भारतीय पवेलियन में बैठा हर सदस्य खड़े होकर तालियां पीट रहा था। रोहित का ये विश्व रिकॉर्ड आज 5 साल बाद भी बरकरार है। क्रिकेट पंडित कहते हैं कि ये रिकॉर्ड अगर टूटेगा तो रोहित ही तोड़गा। महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में हिटमैन रोहित शर्मा का जन्मदिन है। रोहित को हरिभमि की तरफ से जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS