IPL में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद तंग आए रोहित, मुंबई की कप्तानी से देंगे इस्तीफा!

IPL में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद तंग आए रोहित, मुंबई की कप्तानी से देंगे इस्तीफा!
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला। मुंबई का यह पहली बार ऐसा खराब प्रदर्शन है। जहां टीम को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 7 मैच हैं और यहां सभी मैचों में रोहित शर्मा की टीम को हार का मुहं देखना पड़ा है। जिस मुंबई इंडियंस ने 5 बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। वही आज इस सीजन एक मैच जीतने के लिए तरस रही है। गौरतलब है कि, लगातार खराब प्रदर्शन से अब रोहित शर्मा तंग आ गए हैं। ऐसे में अब रोहित शर्मा की खराब कप्तानी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में रोहित मुंबई की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह इस पद को पाने की दौड़ में 3 खिलाड़ियों के नाम आगे आ रहे हैं। आइए जानें कौन हैं वह खिलाड़ी।

1. किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard)

किरॉन पोलार्ड ने कई मौकों पर मुंबई इंडियंस की कमान संभाली है। वहीं पोलार्ड को आईपीएल के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव है। वह मौजूदा समय में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान भी हैं। बता दें कि, इस आईपीएल सीजन में पोलार्ड का बल्ला नहीं चला। उम्मीद है की आज के मुकाबले में वह कुछ कमाल करेंगे।

2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उम्मीद है की वह भविष्य में मुंबई की कमान भी संभाल सकते हैं। बुमराह को घातक गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है।

3. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई को कई मैच जीताएं हैं। हो सकता है कि, आने वाले समय में अगर सूर्यकुमार यादव लगातार ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो एक दिन मुंबई की कमान संभालेंगे।

Tags

Next Story