IPL 2020 Winner : मुंबई इंडियंस ने जीता पांचवा आईपीएल फाइनल, रोहित शर्मा ने खेली मैच विंनिग पारी

IPL 2020 Winner : मुंबई इंडियंस ने जीता पांचवा आईपीएल फाइनल, रोहित शर्मा ने खेली मैच विंनिग पारी
X
IPL 2020 Winner : मुंबई इंडियंस ने इतिहास में सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा है, मुंबई इंडियंस का यह आईपीएल इतिहास का पांचवा टाइटल है।

IPL 2020 Winner : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 खिताब अपने नाम कर लिया है, टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली, रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा में अपनी पारी में 4 छक्के जड़े, और जब वह आउट हुए तब मुंबई इंडियंस की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी। मुंबई इंडियंस ने इतिहास में सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा है, मुंबई इंडियंस का यह आईपीएल इतिहास का पांचवा टाइटल है।

ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी

मैच के विनर रहे गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स को मात्र 156 रनों पर रोक दिया। मैच के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड कर पहली गेंद से मैच पर काबू बनाए रखा। वहीं जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड ने भी शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

Tags

Next Story