रोहित शर्मा ने बताया कौन है दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर

रोहित शर्मा ने बताया कौन है दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर
X
Rohit Sharma : वर्ल्ड कप 2019 में महेंद्र सिंह धोनी को मार्टिन गुप्टिल ने ही रन आउट किया था। मार्टिन गुप्टिल ने एमएस धोनी के एन्ड पर शानदार डायरेक्ट थ्रो किया था, जो इतिहास में दर्ज किया जाता है क्योंकि उस विकेट की वजह से ही सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक सवाल के जवाब में बताया कि वह किस प्लेयर को दुनिया का सर्वष्रेष्ठ फील्डर (Best International Fielder) मानते हैं। रोहित शर्मा ने वर्तमान में खेल रहे फील्डर्स में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर को चुना।

इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक शब्द में डिस्क्राइब करने को कहा तो रोहित शर्मा ने धोनी को लीजेंड शब्द से संबोधित किया। वहीं जब विराट कोहली (Virat Kohli) को एक शब्द में चुनने की बारी आई तो उन्होंने सवाल में स्पेलिंग गलत बताते हुए उसे टाल दिया।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर को बताया बेहतरीन फील्डर

रोहित शर्मा ने वर्तमान में खेल रहे क्रिकेटर्स में सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स के रूप में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) को चुना। मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करते हैं, और फील्डिंग में भी शानदार करते हैं।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में महेंद्र सिंह धोनी को मार्टिन गुप्टिल ने ही रन आउट किया था। मार्टिन गुप्टिल ने एमएस धोनी के एन्ड पर शानदार डायरेक्ट थ्रो किया था, जो इतिहास में दर्ज किया जाता है क्योंकि उस विकेट की वजह से ही सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार गया था।

Tags

Next Story