वीडियो में देखें Mumbai Indians टीम ने बीच पर जाकर कैसे की मस्ती

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें यूएई में हैं, और अब इसके आयोजन में कुछ ही दिन बाकी है। आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम इस समय आबू धाबी में हैं, और अभ्यास कर रही है। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर्स मौज मस्ती करने के लिए अबुधाबी के बीच में जा पहुंचे, यहां सभी प्लेयर्स ने खूब एन्जॉय किया।
मुंबई इंडियंस पल्टन ने बीच पर फुटबॉल भी खेला, और समुद्र में नहाए भी। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बीच पर पहुंचे थे, और उनके साथ उनकी पत्नी रितिका और बेटी भी थी। रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका और बेटी के साथ समुद्र में खूब मस्ती की, और किनारे बैठकर रेत पर मौसम का मजा लिया।
आपको बता दें कि आईपीएल 2020 खेलने के लिए यूएई में 8 टीमें पहुंची है, लेकिन मुंबई इंडियंस टीम प्लेयर्स ही इस टूर्नामेंट के लिए अपनी पत्नी संग पहुंचे है। क्रुणाल पांड्या, सूर्य कुमार यादव भी अपनी पत्नी संग यूएई में पहुंचे है, वहीं हार्दिक पांड्या अकेले आए हैं क्योंकि उनकी पत्नी नताशा ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है और इस समय उनके लिए यात्रा करना उचित नहीं था।
▶️ Press play for wholesome #OneFamily moments ☀️🌊#MumbaiIndians #MI #Dream11IPL pic.twitter.com/DdwPTUnm3W
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 8, 2020
#OneFamily time at the beach 🏖️💙#MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @adu97 @dhawal_kulkarni @surya_14kumar @ImRo45 @ritssajdeh pic.twitter.com/UHdsx3kgav
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 8, 2020
The sea-sun of Blue & Gold 🌊☀️💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @surya_14kumar @dhawal_kulkarni pic.twitter.com/PB40m3DUAd
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 8, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS