Rohit Sharma को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, सिर्फ 3 क्रिकेटर्स को मिला है ये अवार्ड

भारत के सर्वोच्च खेल रत्न अवार्ड के लिए रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की गई है, वह राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड पाने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर बनेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ अन्य 3 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड से समान्नित किया जाएगा।
रोहित शर्मा के साथ विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु को देश के सर्वोच्च स्पोर्ट्स अवार्ड से समान्नित किया जाएगा। रोहित शर्मा से पहले अब तक 3 क्रिकेटर्स को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
एमएस धोनी विराट कोहली को मिल चुका है राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड
देश में खेल रत्न अवार्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर थे, उन्हें वर्ष 1997-98 में इस अवार्ड से नवाजा गया था। एमएस धोनी राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड (2007) पाने वाले दूसरे और विराट कोहली खेल रत्न अवार्ड पाने वाले (2018) तीसरे क्रिकेटर बने थे।
Also Read - Dream 11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसर, जानिए कितने में हुई पूरी डील
अब रोहित शर्मा इस बड़े अवार्ड से सम्मानित होंगे, हालांकि ये अभी तय नहीं है कि क्या कोरोना की वजह से इस बार राष्ट्रपति भवन में ये समारोह आयोजित होगा या नहीं। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष इन अवार्ड्स का वितरण 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS