IPL 2022: जोस बटलर ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने तीसरे क्रिकेटर

खेल। आईपीएल (IPL) में कल यानी 30 अप्रैल को राजस्थान और मुंबई (RR vs MI) के बीच मैच खेला गया। टूर्नामेंट के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान राजस्थान को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट मात दी। इस मैच में राजस्थान के स्टार ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने 67 रनों की अच्छी पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। अब बटलर आईपीएल के इस सीजन में एक ओवर में सबसे ज्यादा 4 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पैट कमिंस ने भी यह कारनामा कर रखा है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत धीमी रही। टीम इस दौरान 20 ओवरों में 158 रन जड़े। इस दौरान बटलर ने घातक बल्लेबाजी करते हुए ऋतिक शौकीन के ओवर में लगातार चार छक्के जड़ डाले। ऋतिक मुंबई की तरफ से 16वां ओवर डालने आए थे। इस दौरान बटलर ने पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। जबकि अगली ही गेंद पर उन्होंने सीधा छक्का जड़ डाला। इसके बाद लगातार तीसरी और चौथी गेंद को भी उन्होंने बाउंड्री लाइन के बाहर गेंद को पहुंचाया था।
अब इसी के साथ बटलर आईपीएल सीजन 15 में किसी एक ओवर में चार छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पैट कमिंस ने डेनियल सैम्स के ओवर चार छक्के जड़े थे। जबकि ब्रेविस ने राहुल चाहर के ओवर में यह कारनामा किया था। अगर बटलर के इस सीजन में छक्कों की बात करें तो, उन्होंने 9 मुकाबलों में अब तक 36 छक्के और 47 चौकों की मदद से 566 रन जड़ हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS