Sachin Birthday: सचिन तेंदुलकर विश्व कप इतिहास के सबसे महान क्रिकेटर, जानिए आंकडें

Sachin Tendulkar Birthday
ऑलटाइम महानतम बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। इस मौके पर आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कैसे सचिन तेंदुलकर को विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा क्रिकेटर माना जाता है। विश्व कप के अभी तक सिर्फ 11 संस्करण हुए हैं और सचिन तेंदुलकर उनमें से 6 का हिस्सा थे।
क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट में उनकी यात्रा वर्ष 1992 में शुरू हुई, और 2011 में समाप्त हुई। सचिन को आखिरकार अपने छठे और अंतिम प्रयास में वर्ल्ड कप जीतने में सफलता मिली। दो दशकों के दौरान सचिन ने अपने देश के लिए बल्लेबाजी करने के लिए हर बार अपने कंधों पर अपने देश के एक अरब से अधिक लोगों के उम्मीदों का बोझ ढोया।
किसी भी खिलाड़ी द्वारा छह विश्व कप खेलने की कल्पना करना मुमकिन नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने 6 विश्व कप खेलते हुए 45 मैचों में 2278 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 1 मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी शामिल है। ये आंकडें सचिन को विश्व कप के इतिहास में सबसे महान क्रिकेटर बनाने के लिए काफी है।
विश्व कप में सचिन के यादगार पल
क्या आपको याद है कि 1999 विश्व कप में ब्रिस्टल में उस सुबह की बात है, जब तेंदुलकर अपने पिता को खोने के 2 दिन बाद अपने देश के लिए मैदान में उतरे और शानदार शतक बनाया था। 2003 विश्व कप में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को परेशान करते हुए बैकवर्ड प्वॉइंट पर छक्का मारा था। और अंत में 2 अप्रैल 2011 की उस रात को कौन भूल सकता है जब एमएस धोनी के छक्के के साथ वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन एक बच्चे की तरह जमीन पर बैठकर रोने लगे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS