इतने अरब की संपत्ति के मालिक हैं सचिन तेंदुलकर, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इतने अरब की संपत्ति के मालिक हैं सचिन तेंदुलकर, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
X
साल 2020 में सचिन की कुल संपत्ति करीब 834 करोड़ रुपये थी और जिसके बाद से इसमें इजाफा होना जारी है। हालांकि, उनकी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आया।

खेल। मास्टर ब्लास्टर, क्रिकेट का भगवान और भी कई नामों से सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जानें जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट इतिहास (Cricket history) में नए आयाम लिखे हैं। साथ ही उन्होंने क्रिकेट में वो हर मुकाम हासिल किया, जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। वह हमेशा से दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। सचिन ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (International Cricket) में ढेरों रिकॉर्ड (Records) अपने नाम किए। वहीं सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि विज्ञापन (Advertisment) की दुनिया में आज भी उनका डंका बजता है। 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मास्टर ब्लास्टर आज भी दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों (Richest Athlete) में से एक हैं। देश और विदेश के कई ब्रांड के साथ सचिन के करार हैं।


सचिन तेंदुलकर कुल संपत्ति

साल 2020 में उनकी कुल संपत्ति करीब 834 करोड़ रुपये थी और जिसके बाद से इसमें इजाफा होना जारी है। हालांकि, उनकी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आया, जबकि बाद में उन्हें रियल एस्टेट में भी निवेश करके काफी फायदा हुआ। इससे आज भी यह साबित होता है कि वह देश के सबसे बड़े ब्रांड में से एक हैं और क्रिकेट की पिच पर अपने कारनामों का उनको फायदा मिल रहा है। सचिन कई ब्रांड जैसे- कोका कोला, एडिडास, बीएमडब्ल्यू इंडिया, तोशिबा, जिलेट और भी कई अन्य नामी ब्रांड से जुड़े हैं।


इसके साथ ही साल 2011-2013 में सचिन ने अकेले कोका-कोला के साथ 1.25 मिलियन डॉलर का करार करके अच्छी खासी कमाई की। इस दौरान वह क्रिकेट में सक्रिय थे और उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट से 62 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके बाद क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्हें BCCI की तरफ से हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं। इसके साथ ही तेंदुलकर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न भी मिल चुका है और इससे भी हर महीने पेंशन के तौर उनको अच्छी खासी रकम मिलती है।


भारत रत्न के साथ-साथ सचिन को पद्म विभूषण, पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वहीं सचिन IPL में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं और फिलहाल वह आइकन के रूप में फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। तेंदुलकर के पास मुंबई के बांद्रा पश्चिम में काफी बड़ी प्रॉपर्टी है। उनकी हवेली की अनुमानित कीमत करीब 62 करोड़ रु. है। इसके अलावा तेंदुलकर की मुंबई के कोलाबा में Tendulkar's के नाम से और मुलुंड में Sachin's के नाम से प्रॉपर्टी भी है।

Tags

Next Story