इस हसीना के साथ जुड़ रहा अर्जुन तेंदुलकर का नाम, आज मना रहीं अपना बर्थडे

इस हसीना के साथ जुड़ रहा अर्जुन तेंदुलकर का नाम, आज मना रहीं अपना बर्थडे
X
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट के साथ अर्जुन तेंदुलकर का नाम काफी बार जुड़ा। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छा दोस्त बताते हैं।

खेल। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई (Mumbai Indians) ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस में खरीदा। लेकिन अभी तक उन्हें इस सीजन में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला है। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को जब मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2021 की नीलामी (IPL 2021 Auction) में खरीदा था तो लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया था।


अर्जुन तेंदुलकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह अपने खेल को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के जरिए उन्हें सुर्खियां मिल ही जाती हैं। लेकिन इन सब के बाद अब वह इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर (England Women Cricketer) डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) के साथ अफेयर की खबरों के कारण चर्चा में भी है।


दरअसल इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट के साथ अर्जुन तेंदुलकर का नाम काफी बार जुड़ा। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छा दोस्त बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेनियल व्याट वही महिला क्रिकेटर है, जिन्होंने कुछ साल पहले विराट कोहली को सार्वजनिक तौर पर शादी के लिए प्रोपोज भी किया था। वहीं डेनियल व्याट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।


हालांकि, डेनियल अर्जुन से उम्र में काफी बड़ी हैं, लेकिन फिर भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। काफी समय पहले डेनियल ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- "मेरे दोस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर खेलते देख अच्छा लगा। वह बहुत तेज जा रहे हैं। मिनी सचिन।" इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को भी सार्वजनिक तौर पर प्रपोज करते हुए लिखा, "विराट कोहली, मुझ से शादी कर लो।" जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में रहीं थी। बता दें कि डेनियल इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 33 वनडे मैचों में 25 और 56 टी-20 मैचों में 46 विकेट ले चुकी हैं।

Tags

Next Story