MS Dhoni Birthday : साक्षी धोनी ने इस तरह दी माही को जन्मदिन की बधाई, पढ़िए क्या कहा साक्षी ने

MS Dhoni Birthday : साक्षी धोनी ने इस तरह दी माही को जन्मदिन की बधाई, पढ़िए क्या कहा साक्षी ने
X
MS Dhoni Birthday : साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अकसर फोटो आदि शेयर करती हैं। पति एमएस धोनी के बर्थडे पर साक्षी सिंह धोनी ने कुछ फोटो शेयर करते हुए, बर्थडे विश किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई (MS Dhoni Birthday 2020) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई सालों से अपना जन्मदिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथी क्रिकेटर्स के साथ मना रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार वह अपना जन्मदिन घर पर पत्नी साक्षी (MS Dhoni Wife Sakshi) और बेटी जीवा धोनी के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

साक्षी धोनी ने शेयर शेयर किया मैसेज

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। एमएस धोनी ने कोरोनावायरस के बीच किसी भी कंट्रोवर्सी पर कोई पोस्ट नहीं डाला है, हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अकसर फोटो आदि शेयर करती हैं। पति एमएस धोनी के बर्थडे पर साक्षी सिंह धोनी ने कुछ फोटो शेयर करते हुए, बर्थडे विश किया है।

Also Read - डीजे ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया जन्मदिन का स्पेशल तोहफा, सुनिए धोनी का पूरा गाना

साक्षी धोनी ने लिखा- एक साल और गुजर गया, आप बढ़ती उम्र के साथ पहले से ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए। आप (एमएस धोनी) ऐसे व्यक्ति हैं, जो गिफ्ट्स और स्वीट विश से ज्यादा खुश नहीं होते। चलिए केक काटे हैं, मोमबत्ती जलाते हैं और आपके जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं।


Tags

Next Story