संजय मांजरेकर पर क्यों भड़के R Ashwin के फैंस, यहां जानें वजह

खेल। भारतीय टीम (team India) के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। उनकी फिरकी के सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज चकमा खा जाता है। इसके साथ ही अश्विन की तुलना सर्वकालिक महान गेंदबाजों में भी की जाती है। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ऐसा बिल्कुल नहीं मानते हैं।
दरअसल पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा है कि जब लोग स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) को खेल के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताते हैं, तो उन्हें इससे थोड़ी समस्या है। मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब लोग उन्हें (अश्विन) सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताते हैं तो मुझे कुछ समस्या है। अश्विन के साथ यह समस्या है कि उन्होंने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक बार भी पांच विकेट नहीं चटकाया है।'
मांजरेकर का अश्विन पर निशाना
'All- time great' is the highest praise & acknowledgement given to a cricketer. Cricketers like Don Bradman, Sobers, Gavaskar, Tendulkar, Virat etc are all time greats in my book. With due respect, Ashwin not quite there as an all-time great yet. 🙏#AllTimeGreatExplained😉
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 6, 2021
यही नहीं, संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने अब ट्विटर पर अश्विन (R Ashwin) के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'ऑल टाइम ग्रेट किसी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी तारीफ होती है, डॉन ब्रैडमैन, गैरी सोबर्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे अन्य क्रिकेटर्स मेरी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूरी रिस्पेक्ट के साथ अश्विन मेरे लिए इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।'
अश्विन के फैंस भड़के
We don't need to tell sanjay manjrekar how good ravichandran ashwin is.just ask Alistair cook pic.twitter.com/ulwBohLG0J
— Last Human (@pLastHuman) June 6, 2021
He thinks he played for india is qualifications for downgrade other players achievements. Before telling anyone look before ur back . pic.twitter.com/4YpfWND1X1
— Ragu (@DRRAMAN07) June 6, 2021
Looking at this numbers, you sure Ashwin is not all time great player?
— Kaustubh Mokal (@KaustubhMokal3) June 6, 2021
Re-think mate.@ashwinravi99 pic.twitter.com/KKhPRdtHKz
बता दें कि संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) के बार-बार अश्विन पर हमला बोलने के बाद अब लोगों ने ट्विटर पर उनकी ही क्लास लगानी शुरू कर दी है। अश्विन के फैंस जमकर सोशल मीडिया पर अब मांजरेकर का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों ने तरह-तरह के ट्वीट करना शुरू कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS