इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं ODI में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 2 खतरनाक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

खेल। वनडे (ODI) क्रिकेट में भी कई बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। आज हम बात करने वाले हैं वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी आता है जबकि दूसरे नंबर पर क्रिस गेल। आइए जानें बाकि बल्लेबाजों की क्या है स्थिति।
1. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi)
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को उनकी घातक बल्लेबाजी के लिए आज भी जाना जाता है। अफरीदी ने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 351 छक्के जड़े हैं। उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 398 मुकाबले खेले हैं।
2. क्रिस गेल (Chris Gayle)
साल 1999 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट शुरुआत करने वाले धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2019 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला। 2 दशक के इस करियर में गेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 की औसत के साथ 10,000 रन जड़े। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 301 वनडे मुकाबले भी खेले हैं जिसमे उनके बल्ले से 331 छक्के भी निकले हैं। वह सबसे ज्यदा छक्के जड़ने के मामले में इस लिस्ट में दूसरे बल्लेबाज हैं।
3. सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya)
श्रीलंका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूरिया ने अपने वनडे करियर में 445 मुकाबलों में 1500 चौकों के साथ 270 छक्के भी जड़े हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर का अंतिम मुकाबला साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
मौजूदा भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विश्व भर में जाना जाता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। उनके इसी प्रदर्शन के चलते आज उन्हें भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने अपने अब तक के इंटरनेशनल करियर में अब तक 230 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 245 छक्के निकले हैं। वनडे के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रन जड़ने के रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। रोहित शर्मा ने एक वनडे मुकाबले के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की शानदार पारी खेली थी।
5. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 5वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 350 वनडे मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 229 छक्के लगाए जड़े हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS