VIDEO : बीवी को मानाने के लिए Shikhar Dhawan ने बेटे जोरावर के साथ मिलकर किया ऐसा डांस

VIDEO : बीवी को मानाने के लिए Shikhar Dhawan ने बेटे जोरावर के साथ मिलकर किया ऐसा डांस
X
Shikhar Dhawan Video : शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयेशा मुखर्जी से वर्ष 2012 में शादी रचाई थी। शिखर धवन और आयेशा मुखर्जी का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। शिखर धवन कोरोना के बाद से ही अपने परिवार के साथ है

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन कोरोनावायरस के कारण पिछले 4 महीनों से अपने घर में ही है, और इस दौरान शिखर धवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हुए हैं। शिखर धवन ने अब तक अपनी पत्नी आईशा मुखर्जी और बेटे जोरावर के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

शिखर धवन ने आज एक और वीडियो शेयर किया, वीडियो में शिखर धवन बेटे जोरावर धवन के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी सोफे पर बैठी हुई है, शिखर धवन ने डांस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा - बीवी को मनाने के लिए बेटे का साथ लेना जरुरी है, आजा नचले। शिखर धवन इसी गाने पर डांस करते हुए बीवी आयेशा को माना रहे हैं।

शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयेशा मुखर्जी से वर्ष 2012 में शादी रचाई थी। शिखर धवन और आयेशा मुखर्जी का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। शिखर धवन कोरोना के बाद से ही अपने परिवार के साथ है, उन्होंने कोरोना से लड़ाई हेतु सरकार को आर्थिक मदद भी की थी।

Also Read - KL Rahul को आई क्रिकेट की याद, अब नहीं कर पा रहे हैं इंतजार!


Tags

Next Story