Coronavirus : शोएब अख्तर का पाकिस्तान की जनता पर फूटा गुस्सा, कहा भारत से सीख लो कुछ

Coronavirus : शोएब अख्तर का पाकिस्तान की जनता पर फूटा गुस्सा, कहा भारत से सीख लो कुछ
X
Coronavirus : भारत के साथ पाकिस्तान भी कोरोना वायरस के कारण चिंतित है, क्योंकि वहां भी लगातार कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का गुस्सा अपने देश के लोगों पर फूटा है

Coronavirus : कोरोना वायरस (Covid19) के कारण पूरी दुनिया की रफ्तार इस समय धीमी पड़ गई है, प्रदेशों को लॉकडाउन किया गया है, लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। भारत भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है, और इसी कारण कई प्रदेशों में लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। भारत की राजधानी दिल्ली में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन है।

भारत के साथ पाकिस्तान भी कोरोना वायरस के कारण चिंतित है, क्योंकि वहां भी लगातार कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का गुस्सा अपने देश के लोगों पर फूटा है, उन्होंने वहां की सरकारों से भी भारत से सीखने को कहा है, और कहा है कि पाकिस्तान में भी लॉकडाउन शुरू कर देना चाहिए।

शोएब अख्तर ने अपनी वीडियो में बताया कि उनके यहां लोग पार्टियां कर रहे हैं, एक दूसरे के घरों में आ रहे हैं, गेदरिंग कर रहे हैं जो कोरोना वायरस को फैलने में मदद करेगा। पाकिस्तान में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 800 से पार जा चुकी है, जबकि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। वीडियो में देखिए पाकिस्तानी पूर्व गेंदबाज ने और क्या क्या कहा।

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus In India)

भारत में भी कोरोना वायरस के मामलें लगातार बढ़ रहे हैं। देश के 23 राज्यों में 415 मरीज सामने आ चके हैं। पिछले दिन के मुकाबले पॉजीटिव मामलों की संख्या 19 बढ़ी है। जिसके बाद पहली बार देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले 415 हो गए हैं। इनमें से 30 मामले दिल्ली और 89 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

Tags

Next Story