'शूटर दादी' चंद्रो तोमर हुईं कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती

खेल। 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर (Chandro tomar) कोविड-19 पॉजिटिव (covid-19 positive) पाई गईं हैं। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि शूटर दादी के ट्वीटर पेज पर यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है, 'दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।'
बता दें कि, चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं और यहां तक उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। वहीं उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।
दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं । ईश्वर सबकी रक्षा करे - परिवार
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) April 26, 2021
...कई रुढ़ियों को भी खत्म किया
वहीं उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। इन दोनों बहनों की जिंदगी पर फिल्म भी बनी हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया।
इतना ही नहीं बल्कि, घर के पुरुषों ने उनकी निशानेबाजी पर आपत्ति जताई, लेकिन उनके बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों ने उनका पूरा साथ दिया। इससे वे घर से निकलकर पास के रेंज में अभ्यास करने के लिये जा पाईं। जिसके बाद उन्होंनें कभी भी पीछे मुड कर नहीं देखा। और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते। 'शूटर दादी' ने वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कई पुरस्कार भी हासिल किए, जिनमें स्त्री शक्ति सम्मान भी शामिल है जिसे स्वयं राष्ट्रपति ने भेंट किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS