IPL 2024: Gujarat Titans के कप्तान बने शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या ने की मुंबई इंडियंस में वापसी

IPL 2024: Gujarat Titans के कप्तान बने शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या ने की मुंबई इंडियंस में वापसी
X
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Captain) के कप्तान बन गए हैं। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। Gujarat Titans टीम की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को कर दी गई है।

IPL 2024: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Captain) के कप्तान बन गए हैं। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। Gujarat Titans टीम की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को कर दी गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने शुभमन गिल को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि पिछले दो सालों में शुभमन गिल ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खेल में उनका कद बढ़ा है। उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी मैच्योर होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान से गुजरात को मदद मिली है। टाइटंस एक जबरदस्त ताकत के रूप में उभरे हैं, जो 2022 में एक सफल अभियान और 2023 में एक मजबूत प्रदर्शन के माध्यम से टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी मैच्योरिटी और स्किल उनके ऑन-फील्ड परमोफेंस में स्पष्ट है और हम एक युवा लीडर के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड है।


कप्तान बनने को लेकर क्या बोले शुभमन गिल

वहीं शुभमन गिल का कहना है कि उन्हें गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा किया। इसके लिए वह धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो सीजन शानदार रहें। वह क्रिकेट के अपने रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हैं।


ये भी पढ़ें- IPL 2024 Player Retentions: आईपीएल की 10 टीमों से 89 खिलाड़ी बाहर



Tags

Next Story