Shubman Gill Birthday: शुभमन गिल का जन्मदिन आज, जानें इनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां

Shubman Gill Birthday: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना श्रीलंका में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ अपना 24 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट के नए स्टार के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि उनका जन्म 8 सितम्बर 1999 को पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम लखविंदर सिंह है। शुभमन के पिता का कहना है कि 3 वर्ष की उम्र से ही उनकी रूचि क्रिकेट में थी। शुभमन के पिता ने इनकी क्रिकेट में रूचि को देखते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट कोचिंग देना शुरू कर दिया था। यही वजह है कि आज शुभमन गिल इतने काम उम्र में भारतीय टीम में अपना जगह बनाए हुए हैं।
शुभमन का क्रिकेट करियर
शुभमन गिल का क्रिकेट के प्रति लगाव बचपन से ही था। शुभमन गिल की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख कर इनके पिता इनको लेकर मोहाली चले गए, उस समय शुभमन गिल केवल 8 साल के थे। शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन के चलते इनको पंजाब की अंडर-16 में चुना गया। अंडर-16 में अच्छा प्रदर्शन के लिए इन्हे अंडर-19 टीम की तरफ से भी खेलने का मौका मिला। गिल ने हर चरण में अच्छा प्रदर्शन किया। शुभमन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत बंगाल के खिलाफ की थी। शुभमन गिल के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में 2019 में खेलने का मौका मिला। जहां उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। इसके अलावा, उसी साल उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।
शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड
भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहती हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम भी शुभमन गिल से जोड़ा जाता है। साथ ही, एक्ट्रेस सारा खान का नाम भी शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड में भी जोड़ा जाता है। हालांकि गिल इन खबरों को हमेशा से नाकार चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि फिलहाल वो अपना सारा ध्यान वर्ल्ड कप पर लगा रहे हैं। वहीं, शुभमन की मां ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ही उनके बेटे के लिए दुल्हन चुनेगी।
Also read: World Cup 2023: भारतीय टीम से हो सकती है Rahul Dravid की छुट्टी, विश्व कप के बाद खत्म होगा अनुबंध
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS