World Cup 2023: शुभमन गिल को हुआ Dengue, क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल पाएंगे वर्ल्ड कप का पहला मैच?

Shubman Gill tested positive for dengue : भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें डेंगू हो गया है। खबरों की मानें तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शुभमन गिल पहले मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
दरअसल, इंडिया टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में मैदान में उतरेगी और अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। खबरों की मानें, तो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन अगर ठीक नहीं हो पाते हैं तो भारतीय टीम बिना गिल के ही यह मैच खेल सकती है।
शुभमन गिल ने नेट सेशन में भी नहीं लिया हिस्सा
कहा जा रहा है कि शुभमन गिल ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया के नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनके डेंगू से संबंधित टेस्ट कराए गए और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शुभमन गिल की तबीयत को किया जा रहा मॉनिटर
कहा जा रहा है कि शुभमन गिल की तबीयत को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। शुक्रवार को एक और राउंड का टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि शुभमन गिल कंगारुओं के खिलाफ पहला मैच खेल सकेंगे या नहीं।
Team India batsman Shubman Gill isn't well, he is suffering from dengue: Sources
— ANI (@ANI) October 6, 2023
(File photo) pic.twitter.com/oKXinfiDid
ये भी पढ़ें- गोरेगांव में G+5 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा लोगों का किया गया रेस्क्यू
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS