World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे Shubman Gill!, स्टेडियम में अभ्यास की तस्वीरें हो रही वायरल

Shubman Gill will definitely play vs Pakistan in Ahmedabad : भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। कहा जा रहा है कि अब वह पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। मंगलवार रात गिल के इस मैच को खेलने की संभावना कम थी। लेकिन, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह बुधवार रात चेन्नई से अहमदाबाद पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार स्पोर्ट्स से कुछ तस्वीरें प्रसारित हुई है। इन फुटेज में गिल सुबह करीब 11:30 बजे नेट्स पर जाने से पहले काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके साथ टीम इंडिया के फिजियो कमलेश और थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने भी थे। गिल ने मोटेरा नेट्स पर करीब एक घंटे तक बल्लेबाजी की। उन्होंने थ्रोडाउन और कुछ नेट गेंदबाजों का सामना किया और उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं हुई। उनके अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
Ready #ShubmanGill 🏏 ☄ #INDvsPAK pic.twitter.com/S7Gfg8Oaq7
— Sara Tendulkar (@imsaratendulkar) October 12, 2023
अभी मैच शुरू होने में 24 घंटे से ज्यादा का समय
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का पहला मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान मैच के लिए अभी भी 24 घंटे से ज्यादा का समय बाकी है। गिल शुक्रवार शाम को बाकी सभी भारतीय खिलाड़ी के साथ अभ्यास करेंगे। अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो वह शनिवार को विश्व कप का पहला मैच खेल सकते हैं।
डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे शुभमन गिल
बता दें कि भारतीय स्टार बल्लेबाज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसकी वजह से उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थी। उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Ready #ShubmanGill 🏏 ☄ #INDvsPAK pic.twitter.com/psXi5F4q8c
— Subham Seth🇮🇳 (@SubhamS22541823) October 13, 2023
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS