सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएगा ये बॉलीवुड एक्टर!

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएगा ये बॉलीवुड एक्टर!
X
सौरव गांगुली ने 1992 में अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वहीं सौरव गांगुली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 2008 में खेला था। अब सौरव गांगुली को लेकर बायोपिक बनने वाली है। जिसमें बॉलीवुड मूवी का ये एक्टर उनकी भूमिका निभा सकता है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की जीवनी पर जल्द ही बॉलीवुड मूवी आ सकती है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और सौरव गांगुली इसपर चर्चा करने के लिए मिले जिसपर सौरव गांगुली को करण जौहर का आईडिया पसंद आया है।

सौरव गांगुली भारत के सफल कप्तानों में से एक हैं और उनको लेकर कहा जाता है कि सौरव गांगुली ने ही भारतीय क्रिकेट टीम को विदेशी जमीं पर जीतना सिखाया है। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 2003 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची थी।

सौरव गांगुली ने 1992 में अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी वहीं सौरव गांगुली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 2008 में खेला था। अब सौरव गांगुली को लेकर बायोपिक बनने वाली है जिस जिसमें बॉलीवुड मूवी का ये एक्टर उनकी भूमिका निभा सकता है।

ऋतिक रोशन निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार !

सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि अगर वो किस एक्टर को बतौर सौरव गांगुली पर्दे पर देखना चाहेंगे तो सौरव गांगुली ने ऋतिक रोशन का नाम लिया था। राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन बॉलीवुड में कई बड़ी हिट मूवी दे चुके हैं।


हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ऋतिक रोशन सौरव गांगुली का किरदान निभाएंगे या नहीं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी सौरव गांगुली के किरदार में फिट नजर आते हैं। अक्षय कुमार फिट अभिनेता है उनकी कद काठी सौरव गांगुली से मेल भी खाती है।

सौरव गांगुली करियर (Sourav Ganguly Cricket Career)

सौरव गांगुली इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत 11 जनवरी 1992 को वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। सौरव गांगुली ने अपने 16 साल के क्रिकेट करियर में 113 टेस्ट क्रिकेट मैच और 311 एकदिवसीय मैच खेले हैं। सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं।


सौरव गांगुली फैमिली (Sourav Ganguly Family)

सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता में हुआ था। सौरव गांगुली को सभी क्रिकेट प्रशंसक दादा (बड़ा भाई) नाम से पुकारते हैं। सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। सौरव गांगुली ने 1997 में डोना रॉय से शादी की थी। सौरव गांगुली और डोना रॉय की एक बेटी है जिसका नाम सना गांगुली है।


क्रिकेटर बायोपिक मूवी

पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर की जीवनी पर आधारित बॉलीवुड मूवी बनने जा रही हो। इससे पहले कई क्रिकेट खिलाड़ियों की बायोपिक मूवी बन चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन आदि क्रिकेट खिलाड़ियों पर बायोपिक मूवी बन चुकी है।

क्रिकेटर के आलावा अन्य खिलाड़ियों पर भी बॉलीवुड में बायोपिक मूवी बन चुकी है। मेरी कॉम पर भी बॉलीवुड मूवी बनी थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम की भूमिका निभाई थी। वर्तमान में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक मूवी भी बन रही है जिसमें बतौर साइना परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।

Tags

Next Story