India vs Australia, 2nd Test: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा शतक, भारत बड़ी बढ़त की ओर

India vs Australia, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) का आज दूसरा दिन है। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे 100 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 268 रन है। भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया और बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। आपको बता दें कि ये उनके टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी है।
वहीं ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन मिशेल स्टार्क ने उन्हें टिम पेन के हाथों कैच आउट करा दिया। पंत आज 29 बना ही बना सके। हनुमा विहारी पिछले मैच की तरह इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वो महज 21 रन बनाकर नाथन लॉयन की गेंद का शिकार बने। वहीं चेतेश्वर पुजारा की बात करें जिनसे आज बड़ी पारी की उम्मीदें थीं, लेकिन वो महज 17 बनाकर आउट हो गए, पैट कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
फिफ्टी से चूके गिल
अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल ने बेहद समझदारी से बैटिंग की लेकिन वो अर्धशतक बनाने से महज 5 रन से चूक गए। पैट कमिंस ने उन्हें 45 रन के निजी स्कोर पर टिम पेन के हाथों कैच आउट करा दिया।
भारतीय बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी
टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे समेत सभी बल्लेबाजों पर टेस्ट मैच के दूसरे दिन बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। भारत हर हाल में बड़ी लीड लेने की कोशिश करेगा।
भारत की प्लेइंग टीम
1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
2. मयंक अग्रवाल
3. शुभमन गिल
4. चेतेश्वर पुजारा
5. हनुमा विहारी
6. ऋषभ पंत
7. रविंद्र जडेजा
8. आर अश्विन
9. उमेश यादव
10. जसप्रीत बुमराह
11. मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग टीम
1. टिम पेन (कप्तान)
2. जो बर्न्स
3. मैथ्यू वेड
4. मार्नस लाबुशेन
5. स्टीव स्मिथ
6. ट्रेविस हेड
7. कैमरन ग्रीन
8. पैट कमिंस
9. जोश हेजलवुड
10. मिशेल स्टार्क
11. नाथन लॉयन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS