खेल जगत के लोगों ने इस तरह दी योग दिवस की शुभकामनाएं, सहवाग बोले योगा से ही होगा

आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर देश के नाम संबोधन दिया था। इस मौके पर हमारे खेल जगत के लोगों ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी। किसी ने योगा पोज में फोटो शेयर करते हुए लोगों से भी अपने जीवन में योग अपनाने को कहा तो किसी ने फनी अंदाज में योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ योग करते हुए फोटो शेयर किया, वहीं गीता बसरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा योग ही जिंदगी है। आपको बता दें कि हरभजन सिंह अकसर योग करते हुए फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने योग दिवस पर फनी फोटो शेयर किया, फोटो में श्रेयस अय्यर और उनका डॉगी हेड फोन लगाए हुए हैं। श्रेयस अय्यर ने लिखा- योग दिवस और म्यूजिक डे अपने पार्टनर के साथ मना रहा हूं, जिसका योग करने का अपना ही स्टाइल है।
Celebrating yoga and music day with my partner in crime, who has her own style of meditation 🧘♂️🐶 #Internationalyogaday2020 #WorldMusicDay2020 pic.twitter.com/HjS2p5Hmjo
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) June 21, 2020
Yoga is life 🙏 @Geeta_Basra @yogrishiramdev @PypAyurved @Ach_Balkrishna pic.twitter.com/D5BZG5Vbil
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 21, 2020
मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक पुरानी फोटो शेयर की, इसमें विजेंदर सिंह योग गुरु बाबा रामदेव के साथ बैठे हुए हैं। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने लिखा - योग करें रोज करें और फिर मौज करें। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपना एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह squat walk कर रहे हैं, साथ ही वीरू ने लिखा इसमें थोड़ा वक्त भले लगेगा पर योग से ही होगा।
योग कर रोज़ कर फिर मोज कर #InternationalYogaDay pic.twitter.com/fxv8JT50SZ
— Vijender Singh (@boxervijender) June 21, 2020Thoda waqt bhale lagega, but Yoga Se Hi Hoga !#InternationalYogaDay pic.twitter.com/g3Yc2Z7NyC
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 21, 2020
Fall in love with taking care of yourself. Mind. Body. Spirit#InternationalYogaDay pic.twitter.com/UkkXGX5wTv
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 21, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS