Rohit Sharma: ऐसा रहा है कप्तान रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर, बनाए हैं बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma: ऐसा रहा है कप्तान रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर, बनाए हैं बड़े रिकॉर्ड
X
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विश्व भर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का कप्तान भी बनाया गया है। दुनिया भर में उनके कई फैंस हैं जो उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं।

खेल। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विश्व भर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का कप्तान भी बनाया गया है। दुनिया भर में उनके कई फैंस हैं जो उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं। टी20 क्रिकेट में तो उन्होंने अब अपनी कप्तानी में भारतीय टीम (Indian team) को नंबर वन बना दिया है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में भी अब रोहित शर्मा पहले नंबर पर काबिज हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 और टेस्ट सीरीज में भी उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने दोनों सीरीज पर अपना कब्जा जमाया है। साल 2007 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक की अपनी कप्तानी में भारत को कई अहम जीत दिलवाई हैं। रोहित शर्मा आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में के बहुत बड़ा नाम माना जाता है। उनके खिलाफ बड़े से बड़े गेंदबाज भी गेंदबाजी करने से डरते हैं। आइए आज हम रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करते हैं।

2013 के बाद बड़े सलामी बल्लेबाज

साल 2013 के बाद रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए खुद को एक बल्लेबाज स्थापित किया और फिर साल 2021 में उन्हें तीनों फॉर्मेट में अहम जिम्मेदारी मिली। रोहित को वनडे समेत टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। अब उनको भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान भी बना दिया गया है। अब रोहित शर्मा भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन चुके हैं। रोहित से पहले भारतीय टीम की कमान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में थी। लेकिन अब रोहित के हाथों में हैं। अब रोहित का कद भी भारतीय टीम में विराट कोहली के स्तर का हो गया है।

2021 में बने भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी

रोहित ने अपनी कप्तानी में कई बार आईपीएल में मुंबई को खिताब दिलवाया है। उनकी कप्तानी से उनके फैंस हमेशा से ही खुश नजर आए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली आईपीएल लीग में उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार विजेता बनाया है। बता दें कि, भारत के टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद किंग कोहली ने टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बात भारत की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई और फिर वनडे की कप्तानी भी रोहित को ही दी गई।। उम्मीद है की आगामी विश्व कप में रोहित अपनी कप्तानी का जलवा दिखाते हुए भारत को विश्व विजय बनाएंगे।

Tags

Next Story