Sunday special: इन क्रिकेटर्स ने क्रिकेट के अलावा फिल्मों में आज़माई किस्मत, बुरी तरह हुए फ्लॉप

Sunday Special: दुनिया के सबसे बेहतरीन खेलों में से एक क्रिकेट (cricket), जिसके विश्व में कई प्रेमी मिल जाएंगे। कुछ लोग क्रिकेट को महज मनोरंजन के लिए देखते हैं तो कुछ इस खेल को ही अपना सबकुछ मानते हैं। क्रिकेट इतिहास में कई क्रिकेटर आए और गए। लेकिन ग्लैमर से वो अछूते नहीं रह पाए। क्रिकेट और ग्लैमर आज के समय में एक दूसरे के पूरक बन गए हैं। कई लोगों को शायद ये गलत लगे लेकिन सच है। दुनिया में कुछ ऐसे क्रिकेट भी हैं और रहे जिन्होंने बेइंतहा शोहरत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की चाहत में बॉलीवुड (Bollywood) की दुनिया में कदम रखा। आज संडे स्पेशल में कुछ उन्हीं खिलाड़ियों का जिक्र होगा जिन्होंने सफल और असफल क्रिकेट करियर के साथ बॉलीवुड में एंट्री की।
1.संदीप पाटिल
भारत के पूर्व हार्ड-हिटिंग मध्य क्रम के बल्लेबाज संदीप पाटिल ने 'कभी अजनबी थे' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने पूनम ढिल्लों के साथ रोमांस किया। 1985 में रिलीज इस फिल्म के बाद इन दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए। इसी फिल्म के बाद संदीप धीरे-धीरे क्रिकेट से दूर होते चले गए। वहीं इसमें हीरो भी क्रिकेटर था, तो विलेन भी क्रिकेटर। दरअसल इस फिल्म में विलेन की भूमिका क्रिकेटर सैय्यद किरमानी ने निभाई थी। जबकि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने इसमें गेस्ट अपीयरेंस किया था। हालांकि ये फिल्म पूरी तर फ्लॉप रही थी।
2.सुनील गावस्कर
क्रिकेट की दुनिया में लिटिल मास्टर के मशहूर सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के जरिए लोगों को अपना दिवाना बनाया था लेकिन वह फिल्मों में ऐसा करने में नाकामयाब रहे। दरअसल उन्होंने 1974 में एक मराठी फिल्म 'सावली प्रेमाची' में मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन दर्शकों को ने उन्हें क्रिकेट की तरह फिल्मों में उन्हें खासा पसंद नहीं किया। इसके बाद वह मालामाल फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए।
3.अजेय जडेजा
अचानक मैच फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के खेल प्रतिबंध के बाद जब अजेय जडेजा को फिल्मों में देखा गया। भारतीय टीम के जाने माने क्रिकेटर अजेय जडेजा के क्रिकेट खेलने पर पांच साल का प्रतिबंध क्या लगा उनका पूरा क्रिकेट करियर अंधेरे में चला गया। उसके बाद वह सनी देओल, सलीना जेटली और सुनील शेट्टी के साथ 'खेल' फिल्म में अभिनय करते दिखे। लेकिन जनता ने उन्हें फिल्मों में भी अस्वीकार किया। हालांकि, वह वर्तमान में कमेंटेटर के रूप में देखा जा सकता है।
4.विनोद कांबली
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ भारत के लिए कई पारियां खेलने वाले विनोद कांबली ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। टेस्ट मुकाबलों में दो डबल सेंचुरी लगाने वाले कांबली का क्रिकेट करियर छोटा रहा। इसके बाद वह भी संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'अनर्थ' में दिखे। साथ ही वह कई टीवी सीरियल में भी दिखाई दिए थे।
5. युवराज सिंह
2007 में विश्व कप के दौरान इग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले युवराज को कौन नहीं जानता। वह किसी तारीफ के मोहताज नहीं हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हैरान मत होइए, ये सच है। दरअसल दो पंजाबी फिल्में 'पट सरदार' और 'मेहेन्दी सगण दी' में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप मे काम कर चुके हैं।
6. सलीम दुरानी
सलीम दुर्रानी भारत के क्रिकेट इतिहास में शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेट में वह ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहे दुर्रानी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आए। फिल्मों में उन्हें उस समय की शानदार एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ 'चरित्र' नाम की फिल्म में काम किया। इस फिल्म में वह परवीन बाबी के साथ रोमांस करते नजर आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS