Sunday Special: साउथ अफ्रीका में किस भारतीय बल्लेबाज का चलेगा बल्ला, टीम इंडिया के ये हैं Records

Sunday Special: मौजूदा वक्त में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे (India tour of South Africa) पर है। अफ्रीका की सरजमीन प भारतीय टीम किसी भी हाल में अपनी पहली सीरीज जीतना चाहती है। वहीं अभी तक दोनों टीमों के बीच 20 टेस्ट खेले गये हैं। जिसमें से महज 3 में ही भारत ने अपनी जीत दर्ज की है। वहीं 2006 में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की ही कप्तानी में भारत को अफ्रीका टीम के खिलाफ पहली टेस्ट जीत नसीब हुई थी। इसके बाद 2010 और 2018 में भारत को दूसरी और तीसरी जीत मिली, हालांकि, अभी भी सीरीज जीतने से दूर है।
साउथ अफ्रीका में गर्मी होने के कारण यहां कि पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती है। साथ ही यहां की पिचों पर कई महान बल्लेबाजों के यादगार प्रदर्शन भी हैं। वहीं भारतीय टीम के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी भी यहां की पिचों पर 40 से कम हुई हैं। द्रविड़ ने 22 पारियों में महज 29.71 की औसत से रन बनाए हैं। जबकि उनके नाम महज 1 शतक शामिल है। इससे ये कहा जा सकता है कि यहां की विकेटों पर रन बनाना आसान नहीं होगा।
लेकिन इन सब के बावजूद भारत के लिए एक और मुश्किल है। दरअसल भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अपनी फॉर्म में नहीं हैं। गेंदबाजी के मामले में तो टीम बेहतर है लेकिन बल्लेबाजी चिंता बढ़ा सकती है। रहाणे और पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी अपनी प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं।
भारत के ये तीनों ही दिग्गज बल्लेबाज रहाणे, पुजारा और कोहली साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि, तीनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, इसलिए तीनों से इस बार भी अच्छा खेलने की उम्मीद है।
विराट कोहली
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली 2013 और 2018 में टीम के साथ इस देश के दौरे पर आए थे। यहां उनका प्रदर्शन काबिले-तारीफ है। उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 55.80 की औसत से 558 रन बनाए, साथ ही 2 शतक जड़े। लेकिन अब वह कई समय से अपने 71वें शतक के लिए तरस रहे हैं। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यहां एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाएंगे।
चेतेश्वर पुजारा
टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक और मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा। अपने अबतक के करियर में दक्षिण अफ्रीका में 7 टेस्ट खेल चुके हैं। इन 7 टेस्ट की 13 पारियों में 31.61 की औसत से 411 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं इस बार वह ऐसा प्रदर्शन करना चाहते होंगे जिससे वह टीम में अपनी जगह पक्की कर सके। इससे पहले वह 2010, 2013, 2018 में भी यहां का दौरा कर चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे
ये साल अजिंक्य रहाणे के लिए काफी खराब रहा। एक तो पिछले कई महीनों से अपनी फॉर्म के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने उनसे टेस्ट की उपकप्तानी भी छीन ली है। 2018 में आखिरी बार यहां का दौरा करने वाले रहाणे ने मुश्किल विकेटों पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अफ्रीका में 3 टेस्ट खेले हैं, इसमें 6 पारियों में 53.20 की औसत से 266 रन अपने नाम किए।
बहरहाल 26 दिसंबर से सेंचुरियन में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। लेकिन अभी टीम इंडिया बायो-बबल में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS