Sunday Special: जानें IPL के कप्तानों की नेटवर्थ, देखें लिस्ट में कौन सबसे गरीब और अमीर Captain?

खेल। पूरी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे खेल के प्रति जुनून नहीं होगा। या तो किसी को खेलने का शौक होता है या फिर किसी भी खेल के लिए उसके दिल में अपार प्रेम। क्रिकेट (Cricket) भी एक ऐसा खेल है जिसके पूरी दुनिया कई दिवाने मिल जाएंगे। जैसे यूरोपियन के लिए फुटबॉल और अमेरिकियों के लिए एनबीए, वैसे ही भारत में क्रिकेट को लेकर हर किसी में एक अलग तरह का जुनून देखा जा सकता है। वहीं जब से दुनिया के सबसे महंगे लीग की आईपीएल (IPL) की शुरुआत हुई है तब से क्रिकेट की लोकप्रियता में कई गुना इजाफा हुआ है। क्रिकेट के प्रशंसक क्रिकेटरों के प्रति अपने दिल में उनके लिए प्यार का संदर लिए फिरते रहते हैं।
आईपीएल ने न केवल स्थानीय भारतीय खिलाड़ियों के जीवन को एक नई दिशा दी है, बल्किन विदेशी क्रिकेटर्स को भी अपनी तरफ खींचा है। आज हम अपने संडे स्पेशल के लेख में आईपीएल के 14वें सीजन के कप्तानों की कुल संपत्ति की बात करेंगे। बता दें कि आईपीएल 2021 में लगभग 8 टीमें अपना जोर लगा रही हैं। इन टीमों में से किसे 14वें सीजन का खिताब मिलेगा ये तो भविष्य बताएगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, आईपीएल 2021 के सबसे गरीब कप्तान और कोई नहीं बल्कि, केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन हैं, जबकि सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं विराट कोहली। वहीं इयोन के मुकाबले विराट की कुल संपत्ति 4400 फिसदी ज्यादा है।
इयोन मॉर्गन: इंग्लैंड के कप्तान और कोलकाता नाइटराइडर्स की कुल संपत्ति लगभग 21.87 करोड़ रुपए यानी की 2.3 मिलियन पाउंड है। मॉर्गन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत आरयलैंड टीम के साथ शुरु हुई थी। इसके बाद वह इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान बने। मॉर्गन ने आईपीएल 2020 में केकेआर के कप्तान की कमान संभाली।
वहीं उन्हें ईसीबी की तरफ से हर साल लगभग 2.6 करोड़ रुपए मिलते हैं। जबकि केकेआर के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट 5.25 करोड़ रुपए का अनुबंध है। इसके साथ ही वह दुनिया भर में 12 टी20 लीग में भी खेलते हैं।
संजू सैमसन: राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन आईपीएल में शोहरत की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। 26 साल के संजू सैमसन 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें घरेलू क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। वहीं उनकी कुल संपत्ति 29.83 करोड़ रुपए हैं। राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी से लगभग उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट की बात की जाए तो वह वर्तमान में कई शीर्ष ब्रांडों से जुड़े हैं। वहीं वह प्रीमियर ब्रांड की कई कारों के मालिक भी हैं।
केएल राहुल: विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आज के समय में भारतीय टीम के अगले भावी कप्तान हो सकते हैं। वर्तमान में वह पंजाब किंग्स टीम के कप्तान हैं, और पंजाब की तरफ से उन्हें कुल 11 करोड़ रुपए प्रति सीजन मिलते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट में भी वह बहुत सक्रिय हैं। राहुल वर्तमान में रेडबुल, बोट, क्योर फिट, टाटा नेक्सॉन, आरबीआई और प्यूमा जैसे कई प्रमुख ब्रांडों से जुड़े हैं। वहीं उनकी विज्ञापन फीस लगभग 10 लाख रुपए हैं।
ऋषभ पंत: भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में भारतीय टीम के विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के कई प्रशंसक मिल जाएंगे। क्रिकेट जगत के पंडित भी उनमें भारतीय टीम का अगला कप्तान देखते हैं। कुछ सालों में ही उन्होंने क्रिकेट जगत में जो मुकाम हासिल किया है वैसा किसी और खिलाड़ी ने नहीं किया है। एमएस धोनी के संन्यास के बाद उन्हें ही भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेटों का विकेटकीपर चुना जाता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान कुल संपत्ति लगभग 47 करोड़ रुपए है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका 15 करोड़ रुपए करार है। यही नहीं, वह ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में भी कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हैं।
केन विलियमसन: सनराइजर्स हैदराबाद के नए नवेले कप्तान केन विलियमसन इस लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं। केन विलिमयन की वर्तमान में कुल संपत्ति लगभग 66 करोड़ रुपए है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भी उन्हें लगभग 440,000 डॉलर देता है। जबकि हैदराबाद की तरफ से उन्हें हर सीजन लगभग 3 करोड़ रुपए मिलते हैं।
रोहित शर्मा: पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 170 करोड़ रुपए है। वहीं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से उन्हें सालाना 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। साथ ही वह बीसीसीआई के A+ ग्रेड के खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें 7 करोड़ रुपए भी सैलरी के तौर पर मिलते हैं।
एमएस धोनी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी ने तीन बार सीएसके के लिए आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं भारतीय टीम को भी उन्होंने कई खिताब दिलाए हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 819 करोड़ रुपए हैं। उनकी सालाना आय 74.49 करोड़ रुपए है। जबकि सीएसके की तरफ से उन्हें हर सीजन के लिए 15 करोड़ रुपए मिलते हैं।
विराट कोहली: आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली। जी हां, इस मामले में उनका कोई सानी नहीं है। वह भारतीय टीम के कप्तान ही नहीं बल्कि पोस्टर बॉय भी हैं। इसके साथ ही वह विश्व मंचों पर खेल के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 980 करोड़ रुपए है। आरसीबी उन्हें कप्तान के तौर पर 17 करोड़ की भारी भरकम रकम देती है। वहीं वह भी बीसीसीआई के A+ ग्रेड के खिलाड़ी हैं, जिन्हें बोर्ड की तरफ से 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। यही नहीं वह कई ब्रांड के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS