Sunday Special: 35 साल के हुए भारतीय टीम के गब्बर, जानें शिखर धवन के बारे में अनसुने किस्से

Sunday Special: 35 साल के हुए भारतीय टीम के गब्बर, जानें शिखर धवन के बारे में अनसुने किस्से
X
5 दिसंबर को भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर मैदान से बाहर और मैदान के अंदर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

Sunday Special: 5 दिसंबर को भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर मैदान से बाहर और मैदान के अंदर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शिखर धवन भारत के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। धवन ने टेस्ट, टी20 और वनडे मैचों में 10, 179 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। वहीं केवल टी20 में उनके आंकड़ों की बात करें तो गब्बर ने 27.92 के औसत से 1,759 रन बनाए हैं। दरअसल बहुत कम लोगों को पता है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज भी हैं।


शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने 2004 में दिल्ली के लिए खेल कर अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने 2013 में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए टीम की तरफ से खेलते हुए 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे, इस मुकाबले में धवन ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। लेकिन उन्होंने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थाी। इसके साथ ही उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 689 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।


शिखर धवन एक पंजाबी परिवार में जन्में हैं। धवन ने महज 12 साल की उम्र में अपने चाचा तारक सिन्हा की मदद से जानी माने सोननेट क्लब में प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही वह एकेडमी में अपने से बड़े लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते थे। वहीं उन्होंने स्कूल के एक टूर्नामेंट में अंडर-15 टीम के लिए खेलते हुए शतक लगाया और सबको अपने बल्लेबाजी से प्रभावित किया।

शिखर-आयशा की साथ नहीं रहा लंबा


वहीं गब्बर ने अपने से बड़ी आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की। इसके बाद 2014 में शिखर धवन को आयशा से एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है। बता दें कि आयशा मुखर्जी की धवन के साथ तीसरी शादी थी। इससे पहले वह दो बार शादी कर चुकीं थीं साथ ही उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन एक दिन आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने और धवन के तलाक की पुष्टी की। हालांकि, इस पर धवन ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया।


Tags

Next Story