IPL की इस टीम से खेलना चाहते हैं कप्तान सुनील छेत्री, रोनाल्डो को हराने की भी कही बात

दुनिया में अभी कोरोना वायरस के चलते सभी स्पोर्ट्स एक्टिविटी रोक दी गई है, ऐसे में क्रिकेटर, फुटबॉलर या अन्य स्पोर्ट्स के एथलिट, सभी अपने अपने घरों में हैं और अन्य लोगों से नहीं मिल रहे हैं और न ही कोई पार्टी वर्ती आयोजित कर रहे हैं। इस दौरान कई सपोर्टर्स पर्सन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं, इसी कड़ी में हैं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) का। सुनील छेत्री भी ट्विटर पर अपने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सुनील छेत्री पिछले 6 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं, वजह हैं दुनिया भर में फैल रहा कोरोना वायरस। इसी वजह से सुनील छेत्री और उनकी पत्नी घर में ही साथ समय बिता रहे हैं, इस बात की जानकारी भी खुद सुनील छेत्री ने फैंस के सवाल पर दी। सुनील छेत्री से एक यूजर्स ने सवाल पूछा कि आप फुटबॉल को छोड़ रोनाल्डो और मेस्सी को किस खेल में हरा सकते हैं।
फैंस के सवालों पर सुनील छेत्री
सुनील छेत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उन्हें पक्का यकीन है कि वो क्रिस्टिआनो रोनाल्डो और लिओनेल मेस्सी को केरेम-बोर्ट में हरा देंगे, क्योंकि उन्हें यह नहीं खेलना आता होगा। सुनील छेत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वो इस समय Carl Sagan की Cosmos किताब पढ़ रहे हैं।
सुनील छेत्री से एक यूजर्स ने आईपीएल को लेकर सवाल पूछा, यूजर्स ने सवाल किया कि आपको अगर मौका मिले तो आप आईपीएल में किस टीम से खेलेंगे। सुनील छेत्री ने जवाब में लिखा मै बैंगलोर का हूं, और यही आपके सवाल का जवाब है। सुनील छेत्री और विराट कोहली कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं, और दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता भी है। सुनील छेत्री पिछले वर्ष आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ट्रेनिंग में भी पहुंचे थे।
I'm a Bangalore boy 😉 That should answer your question. https://t.co/XF0OZxcfwR
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) March 20, 2020
कोरोना वायरस की वजह से सभी खिलाड़ी घर में
कोरोना वायरस की वजह से मानों दुनिया रुक सी गई है। कल भारत कर्फ्यू को लेकर भी अधिकतर खिलाडियों ने अपने फैंस से इसका समर्थन करने की अपील की है। कल कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग एक वीडियो संदेश भी दिया था, इस वीडियो में विराट कोहली ने लोगों से सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS