Video : अरिजीत सिंह के गाने पर सुरेश रैना और प्रियंका का रोमांटिक डांस, देखिए वीडियो

Video : अरिजीत सिंह के गाने पर सुरेश रैना और प्रियंका का रोमांटिक डांस, देखिए वीडियो
X
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी ने शो के दौरान कई मजेदार किस्से शेयर किए। आपको बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल 2020 के लिए यूएई पहुंचे थे, लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही रैना स्वदेश लौट आए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना पिछले दिनों मुंबई में थे, यहां दोनों द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। द कपिल शर्मा शो में सुरेश रैना और उनकी वाइफ प्रियंका ने अरिजीत सिंह के रोमांटिक सांग पर डांस किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी का ये वीडियो खुद सुरेश रैना ने अपने सोशल पेज पर शेयर किया है। सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने अरिजीत सिंह के "हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते" गाने पर रोमांटिक डांस किया। ये गाना खुद शो के होस्ट कपिल शर्मा गा रहे थे। सुरेश रैना और प्रियंका वाले कपिल शर्मा शो का लाइव टेलीकास्ट 31 अक्टूबर (शनिवार) को होगा।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी ने शो के दौरान कई मजेदार किस्से शेयर किए। आपको बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल 2020 के लिए यूएई पहुंचे थे, लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही रैना स्वदेश लौट आए थे। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सुरेश रैना टीम में मौजूद नहीं रहे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी सीजन में सबसे खराब रहा, और टीम आईपीएल की प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है।

Tags

Next Story