Suresh Raina की पत्नी प्रियंका ने लॉकडाउन में पति को दिया नया हेयरस्टाइल

Suresh Raina Wife Priyanka Chaudhary: देश में लॉकडाउन के कारण सभी क्रिकेटर्स अपने घरों में समय व्यतीत कर रहे हैं, इस दौरान क्रिकेटर अपने परिवार (Cricketers With Family) के संग अधिक समय व्यतीत कर पा रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) भी इस लॉकडाउन के चलते घर पर हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने बालों को एक नया हेयरस्टाइल (Indian Cricketer Hairstyles) दिया हैं। सुरेश रैना के इस ने हेयरस्टाइल में पत्नी प्रियंका चौधरी (Suresh Raina Wife Priyanka Chaudhary) ने भी मदद की हैं। सुरेश रैना ने मैसेज में लिखा- मै ज्यादा इंतिजार नहीं कर सकता था, प्रियंका मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया।
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया हैं। सुरेश रैना ने अपने बेटे का नाम रियो रैना रखा है। सुरेश रैना और प्रियंका (Suresh Raina Son And Daughter) दो बच्चों के माता पिता बन गए हैं। सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी से वर्ष 2015 में शादी रचाई थी, वहीं वर्ष 2016 में सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की बेटी (गार्सिया रैना) का जन्म हुआ था।
I could not wait any longer 💇♂️👏 thanks for helping me @_PriyankaCRaina #haircut #doityourself pic.twitter.com/fPfnsXqne7
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 11, 2020
अनुष्का शर्मा ने भी विराट को दिया था नया हेयरलुक
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने नया हेयरस्टाइल दिया था। दोनों कपल ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो की माशूका जॉर्जिना ने भी रोनाल्डो को नया हेयर लुक दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS