T20 World Cup 2021: भारत की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं पाकिस्तान की ये जोड़ी, कप्तान कोहली को रहना होगा सतर्क

खेल। टी20 वर्ल्डकप 2021 (T20 World Cup 2021) में भारत के अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर से अपने चिर-परिचित प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (Ind vs Pak) के खिलाफ होगा। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) को पाकिस्तान की एक जोड़ी से बेहद सतर्क रहना होगा। साल 2021 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20 International Cricket) में रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पहले स्थान पर हैं जबकि बाबर आजम (Babar Azam) 523 रन बनाकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इसके साथ ही भारत के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस साल टी20 में सबसे ज्यादा 231 रन अपने नाम किए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार भारतीय टीम का विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है।
अभी तक दोनों टीमें वर्ल्डकप में अभी तक 5 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। और हर बार भारत का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहा है। लेकिन रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी भारतीय टीम की चिंता बढ़ा सकती हैं।
वहीं इस साल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला जमकर चला है। दोनों ने सिर्फ टी20 अंतर्राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि घरेलू मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान दोनों ने मिलकर 57 की औसत से 736 रन जोड़े हैं। इस मामले में भारत की तरफ से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मिलकर 712 रन बनाए हैं। लेकिन इन दोनों ही बल्लेबाजों को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इस साल 13 टी20 में बेहतरीन जोड़ी बनकर उभरी है। इसलिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान की इस जोड़ी से संभल कर रहना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS