IND vs NAM: रोहित शर्मा ने फिर रचा इतिहास, बने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

खेल। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने नामिबिया के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2021 के आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस शतक के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है।
3⃣0⃣0⃣0⃣ runs in Men's T20Is 👏
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 8, 2021
Rohit Sharma, take a bow 🙇♂️#T20WorldCup | #INDvNAM | https://t.co/ICh1BVKEFJ pic.twitter.com/gZMfKg0r5F
रोहित शर्मा ने साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया था। हिटमैन का शुरुआती प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2021 में कुछ खास नहीं रहा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने खेले गए 116 मुकाबलों में 3000 रन पूरे करने कि ये खास उपलब्धि हासिल की है। टी-20 इंटरनेशनल में खेले गए 116 मेचो में रोहित ने 32.66 कि औसत और 139.61 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपनी टीम के लिए 3038 रन बना चुके हैं। तो वही फटाफट क्रिकेट में एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सर्वाधिक चार शतक जड़े हैं। यही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा विश्व के दूसरे खिलाड़ी है।
मार्टिन गप्टिल और विराट कोहली समेत रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल
रोहित शर्मा से पहले विश्व के दो टी20 बल्लेबाज क्रिकेट में 3 हजार रन का आंकड़ा छू सके हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, तो वही कोहली ने अपने 94 मैचों में 3227 बनाए थे। मार्टिन गप्टिल ने (Martin Guptill) ने 107 टी20 मैचों में 3115 रन बनाए हैं। इसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के खिलाफ गुप्टिल ने 3000 रनों का आंकड़ा पार किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS