IND vs NZ T20 World Cup: टीम इंडिया की ये जोड़ी पड़ेगी न्यूजीलैंड पर भारी, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

IND vs NZ T20 World Cup: टीम इंडिया की ये जोड़ी पड़ेगी न्यूजीलैंड पर भारी, देखें क्या कहते हैं आंकड़े
X
यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला रहने वाला है। भारत को इस मुकाबले को हर हाल में जितना पड़ेगा अगर भारत यह मैच हारा तो टी-20 विश्व कप का खिताब भी हाथों से निकल जाएगा।

T20 World Cup 2021 : टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ किस प्लेइंग XI (Playing XI) के साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय फैन्स काफी निराश है। साथ ही टीम इंडिया को भी सबक मिला है और पहले मैच में जो गलतियां हुई। कप्तान कोहली (Virat Kohli) इस बार वो फिर से नहीं दोहराएंगे, क्योंकि इस हार के बाद भारत के पास कोई मौका नहीं बचेगा। टीम को मैच जिताने की जिम्मेदारी केएल राहुल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कप्तान विराट कोहली के कंधों पर रहने वाली है तो वहीं गेंदबाजी बुमराह (Jasprit Bumrah) के भरोसे पर टिकी है। देखा जाए तो कीवी टीम के खिलाफ राहुल और रोहित के आंकड़े काफी अच्छे हैं, अगर दोनों का बल्ला चला तो ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंकड़े क्या कहते है।

केएल राहुल के आंकड़े

अगर केएल राहुल के आंकड़ों को देखें तो राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए 5 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 144.51 की अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ 224 रन निकले हैं। उनका औसत भी 56 का रहा है, जबकि भारतीय ओपनर ने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

रोहित शर्मा के आंकड़े

रोहित के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो रोहित शर्मा ने अबतक खेले 13 मुकाबलों में 137.95 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए हैं। पिछले साल न्यूजीलैंड की सरजमी पर रोहित-राहुल का बल्ला जमकर बोला था तो वही टी20 क्रिकेट की सीरज में टीम इंडिया को 5-0 से जीत दिलाई थी। रोहित ने खेले गए 4 मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट के साथ 140 रन बनाए थे।

हालांकि, टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को आजतक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं मिली सकी है। दोनों टीमों के बीच पहली बार भिड़ंत साल 2007 के टी-20 विश्व कप में हुई थी जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन मात दी थी। न्यूजीलैंड इकलौती टीम थी जिसने टूर्नामेंट में भारत को हराया था। इसके बाद दोनों टीमों साल 2016 टी-20 विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरीं और वहां भी न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में भारत को 47 रनों से हराया था।

Tags

Next Story