T20 World Cup 2021: हार के बाद सोशल मीडिया पर भड़के भारतीय फैंस, जाने क्यों #पनौती जमकर कर रहा ट्रैंड

खेल। टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2021) के अपने शुरुआती मुकाबले में भारत को पाकिस्तान (Ind vs Pak) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रविवार को दुबई में खेेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 151 रन ही बनाए। वहीं जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर भारत के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।
When India loosing match and this guy is laughing. I saw him first time in stadium and India lost match. This Canadian is biggest #पनौती#पनौती pic.twitter.com/Gb1U0LiRq4
— Manoj Choudhary ਮਨੋਜ ਚੌਧਰੀ (@ManojSahu699) October 24, 2021
Where we lost the game today 👇#INDvPAK #पनौती pic.twitter.com/zrTGuPF9AX
— Anjana Om Modi (Parody) (@Anjana_Modi_) October 24, 2021
तो वहीं इस हार के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी ट्विटर पर देखने को मिल रही है। फैंस लगातार ट्विटर पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लेकर भी भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने अक्षय कुमार भी दुबई पहुंचे थे। इसके बाद ट्विटर पर जमकर उन्हें पनौती कहकर ट्रोल किया जा रहा है। उनके नाम के साथ पनौती शब्द सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
Who is bigger panauti ?
— Thala Ajith FC (@irahu55) October 24, 2021
Akshay Kumar
Jay Shah#पनौती #Panauti #AkshayKumar #JayShah#TeamIndia #IndvsPak
RT LIKE pic.twitter.com/VXG2zf72yW
Happiest person right now :- #पनौती #INDvPAK pic.twitter.com/WoDOWKdt3J
— Zarex Ackerman (@iamZarex) October 24, 2021
इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि भारत मैच हार रहा है और यह आदमी हंस रहा है। मैंने उसे पहली बार स्टेडियम में देखा और भारत मैच हार गया।" फिर क्या था एक के बाद एक करके खिलाड़ी कुमार पनौती के नाम से ट्रोल होने लगा। ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि #पनौती ट्रैंड करने लगा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS