अंडर-19 एशिया कप 2021 में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

अंडर-19 एशिया कप 2021 में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर  खिताब अपने नाम किया
X
भारतीय टीम (Team India) ने अंडर-19 एशिया कप (Under 19 Asia Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को दुबई (Dubai) में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) को डीएलएस मेथड के तहत 9 विकेट से हरा दिया।

खेल। ये साल जाते-जाते भारत को एक और सौगात दे गया। दरअसल भारतीय टीम (Team India) ने अंडर-19 एशिया कप (Under 19 Asia Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को दुबई (Dubai) में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) को डीएलएस मेथड के तहत 9 विकेट से हरा दिया। साथ ही भारत की जूनियर टीम ने 8वीं बार ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं पाकिस्तान से हारने के बाद भारत ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की और फाइनल में श्रीलंका को नाकों चने चबावा दिए।

इसके साथ ही फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने निराश किया। पहली पारी में बारिश ने अडंगा डाला तो मुकाबला 50 ओवर से घटकर 38 ओवर का हो गया। बारिश के शुरु होने तक श्रीलंकाई टीम ने पारी के 32 ओवर पूरे खेल लिए थे। और ब्रेक के बाद उन्हें महज 6 ओवर ही खेलने थे। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने दिए और 9 विकेट के नुकसान पर महज 106 रनों पर ही रोक दिया। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 21.3 ओवरों में ही आसानी से 102 रनों के आंकड़े को छू लिया।



Tags

Next Story