World Cup 2023: आज लॉन्च होगी टीम इंडिया की जर्सी, जानें कब, कहां लाइव देख सकेंगे आप

World Cup 2023: विश्व कप 2023 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसका आयोजन भारत में होना है। फैन्स इसको लेकर अभी से काफी उत्साहित दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी बुधवार यानि 20 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इसका अनावरण टीम इंडिया के किट स्पांसर एडिडास की ओर से किया जाएगा। भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप 2023 को खास बनाने के लिए भारतीय टीम की जर्सी में कई बदलाव देखने को मिल सकते है। इसकी जानकारी एडिडास के एक सीनियर अधिकारी ने दी है। आइए जानते हैं भारतीय टीम इंडिया की जर्सी का लाइव अनावरण कहां, कब और कैसे देख सकेंगे।
यहां देखें एडिडास का लाइव अनावरण
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के जर्सी का लाइव अनावरण 20 सितंबर को एडिडास कंपनी करेगी। यह कार्यक्रम एडिडास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शाम 7:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाना है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप को भारत में यादगार बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यही वजह है कि क्रिकेट फैंस को इस समय का बखूबी इंतजार है। यदि आप भी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के जर्सी का लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो इसे एडिडास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
जर्सी पर दिखेगी भारत की उपलब्धि
विश्व कप 2023 को खास बनाने के लिए एडिडास ने भारतीय टीम की जर्सी को नया रूप दिया है। खबरों की मानें तो इस बार भारतीय टीम की जर्सी में कंधों पर तीन सफेद धारियों की जगह तिरंगे को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई का लोगो को 1983 और 2011 के विश्व कप जीत के प्रतीक के आधार पर तैयार किया गया है। इसी के साथ एडिडास ने इस अभियान का नाम तीन का ड्रीम रखा है। यही वजह है कि आधिकारिक प्रायोजक एडिडास ने अभियान को "टीम इंडिया के लिए देश के अटूट समर्थन का प्रमाण" कहा।
Also Read: Asia Cup फाइनल से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS