टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर्स, पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम नहीं

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर्स, पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम नहीं
X
Most Sixes In T20 Cricket: हाल ही में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यूनिवर्स बॉस ’क्रिस गेल के टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes In T20I Cricket) लगाए हैं।

Most Sixes In T20I Cricket हाल ही में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यूनिवर्स बॉस 'क्रिस गेल के टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 105 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था लेकिन अब यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes In T20I Cricket) लगाए हैं।

1. रोहित शर्मा

2019 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक, टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सर्वाधिक रन, टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सर्वाधिक छक्के। ये सभी रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 107 छक्के लगाए हैं।


2. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में एक हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के ही नाम है। उन्हें दुनिया भर में टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। क्रिस गेल टी20 (अंतर्राष्ट्रीय+ घरेलू) करियर में अविश्वसनीय 21 शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल अब तक टी20 इंटरनेशनल में 105 छक्के लगाए हैं।

3. मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। गुप्टिल टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कुछ समय तक गुप्टिल और मैकुलम दुनिया के केवल दो बल्लेबाज थे जिन्होंने दो शतक और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन बनाए थे।

4. कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को दुनिया में सबसे विनाशकारी क्रिकेटरों में से एक के रूप में जाना जाता है। टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 161.99 है जो टॉप 5 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में सबसे अधिक है। कॉलिन मुनरो अब तक टी20 इंटरनेशनल में 92 छक्के लगा चुके हैं।

5. ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप यानि टी20 क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने 2008 में आईपीएल के उद्घाटन संस्करण में ही केकेआर की ओर से खेलते हुए नाबाद 158 रन बनाए थे। आईपीएल के अलावे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी20 में दो शतक भी लगाए हैं। ब्रेंडन मैकुलम ने टी20 इंटरनेशनल में 91 छक्के लगाए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story