IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के साथ गेंदबाजों ने वो किया, जो आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था

आईपीएल 2020 में गुरुवार को महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आमने सामने हुई, मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लक्ष्य बड़ा था, लेकिन किसी क्रिकेट फैंस ने ऐसी उम्मीद बिलकुल नहीं लगाई थी कि दिल्ली कैपिटल्स के शुरूआती बल्लेबाजों का ऐसा लचर प्रदर्शन रहने वाला है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ वो किया, जो आईपीएल इतिहास में पहले किसी टीम के गेंदबाज नहीं कर सके थे।
शून्य पर दिल्ली कैपिटल्स के 3 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने आए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ। ऑस्ट्रेलिया टूर पर सेलेक्ट हुए पृथ्वी शॉ ने अपना खराब परफॉरमेंस जारी रखा और एक बार फिर शून्य पर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ का पहले ओवर में विकेट चटकाने वाले ट्रेंट बोल्ट ने इसी ओवर की पांचवी गेंद पर पिछले मैच के हीरो अजिंक्य रहाणे को एलबीडबल्यू आउट कर बता दिया कि क्यों वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं।
अभी दिल्ली कैपिटल्स कुछ समझ पाती उससे पहले अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गब्बर शिखर धवन को आउट कर वो रिकॉर्ड बना लिया, जो पहले कभी किसी गेंदबाज यूनिट ने नहीं बनाया था। ये रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स का भी था, लेकिन शर्मनाक रिकॉर्ड। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था, जब किसी टीम के 3 विकेट शून्य पर गिर गए हों।
हालांकि मिडिल आर्डर बल्लेबाजी मार्कस स्टोइनिस ने अच्छी पारी खेलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया, नहीं तो आज पूरी टीम का शतक लगना भी मुश्किल नजर आ रहा था। जसप्रीत बुमराह ने 16 वें ओवर में एक बार फिर आकर दिल्ली की हार को सुनिश्चित कर दिया, बूम बूम बुमराह ने एक ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस और डी सैमस को चलता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS