U19 World Cup 2022: इस खिलाड़ी ने धोनी की तरह छक्का जड़ भारत को दिलाई जीत, वायरल हुआ- VIDEO

U19 World Cup 2022: इस खिलाड़ी ने धोनी की तरह छक्का जड़ भारत को दिलाई जीत, वायरल हुआ- VIDEO
X
भारत की अंडर 19 टीम (U19 World Indian Team) ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से चारों खाने चित कर दिया। भारत ने 5वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने पूरे मुकाबले में अपनी शानदार पकड़ बरकरार रखी और इंग्लैंड (England) को मुकाबले में किसी भी तरह की वापसी करने का मौका भी नहीं दिया।

खेल। भारत की अंडर 19 टीम (U19 World Indian Team) ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से चारों खाने चित कर दिया। भारत ने 5वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने पूरे मुकाबले में अपनी शानदार पकड़ बरकरार रखी और इंग्लैंड (England) को मुकाबले में किसी भी तरह की वापसी करने का मौका भी नहीं दिया। भारतीय टीम (Indian team) के एक स्टार बल्लेबाज ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तरह ही छक्का लगाकर भारत को शानदार अंदाज में जीत दिलाई। जिससे फैंस के जेहन में 2011 वर्ल्ड कप की यादें फिर से एक बार ताजा हो गईं हैं।

छक्का जड़कर दिलाई जीत

इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने उनका ये फैसला गलत साबित कर दिया। इंग्लैंड टीम ने भारत को 190 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एक वक्त टीम इंडिया संकट में नजर आ रही थी जब उसने 97 रन पर अपने शुरुआती बल्लेबाजों के चार विकेट गंवा दिए। लेकिन उसके बाद टीम के उप कप्तान शेख रशीद समेत निशांत सिंधु ने शानदार साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकला। और अंत में दिनेश बावा ने लगातार गेंदों में दो छक्के जड़ भारत की जीत पक्की कर दी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के उस छक्के की याद दिला दी, जो उन्होंने साल 2011 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। बावा ने उसी अंदाज में गेंद को बाउंड्री बाहर भेजा था।

भारत ने 5वीं बार जीता खिताबी मुकाबला

भारत की अंडर-19 टीम ने दिल्ली के यश धूल की कप्तानी में 5वीं बार इस खिताबी मुकाबले पर अपना कब्जा जमाया है। यश से पहले भारत को मोहम्मद कैफ साल 2000, विराट कोहली ने 2008, उन्मुक्त चंद ने 2012, पृथ्वी शॉ ने 2018 में की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया था।

Tags

Next Story