U19 World Cup 2022: 6 मुकाबलों में 2 शतक समेत 3 अर्धशतक, 'बेबी एबी' ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

U19 World Cup 2022: 6 मुकाबलों में 2 शतक समेत 3 अर्धशतक, बेबी एबी ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड
X
'बेबी एबी' के नाम से मशहूर हो चुके दक्षिण अफ्रीका (South African) के ऑलराउंडर डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में शानदार औसत के साथ 506 रन जड़े हैं।

खेल। 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर हो चुके दक्षिण अफ्रीका (South African) के ऑलराउंडर डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में शानदार औसत के साथ 506 रन जड़े हैं। इसी के साथ वे एक अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup 2022) में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले क्रिकेटर भी बन गए हैं। उन्होंने 18 साल पहले बने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। धवन ने साल 2004 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान 84.16 की औसत के साथ 505 रन जड़े थे।

खेली थी ताबड़तोड़ पारी


डेवाल्ड ब्रेविस (Devald Brevis) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) में 7वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 138 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी के बदौलत ही वे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रिकॉर्ड से एक रन आगे निकल गए। इस वर्ल्ड कप में ब्रेविस के बल्ले से लगातार एक के बाद एक शानदार पारी खेली हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इन तीन अर्धशतकों में भी दो बार वे शतक से महज कुछ रन दूर रह गए थे।

ऐसा रहा ब्रेविस का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

1. पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ 65 रन बनाए और 43 रन खर्च कर 2 विकेट भी लिए।

2. दूसरे मुकाबले में युगांडा के खिलाफ 104 रन की पारी खेली और 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

3. तीसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ खेली 96 रनों की पारी।

4. चौथे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जड़े 97 रन। 2 विकेट भी झटके।

5. पांचवें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 रन ही बनाए।

6. छठे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ 138 रनों की पारी।

Tags

Next Story