U19 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे भारत के मुकाबले

U19 World Cup: आईसीसी ने U19 वर्ल्ड कप शेड्यूल की घोषणा कर दी है। U19 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मुकाबला 14 जनवरी को कोलंबो (Colombo) में बांग्लादेश (Bangaladesh) के खिलाफ खेलेगा। भारत U19 वर्ल्ड कप में अपना विजयी रथ जारी रखना चाहेगा। यह आयोजन इस बार श्रीलंका में होगा। जो कोलंबो में पांच स्थानों पर खेला जाएगा। वहीं, इसका फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान लगभग 41 से अधिक मैच खेले जाएंगे। U19 वर्ल्ड कप में उद्धघाटन मुकाबला मेजबान श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। वहीं, गत चैंपियन भारत अपना पहला मुकाबला एक दिन बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।
U19 WC के लिए स्थान
1.पी सारा ओवल
2.कोलंबो क्रिकेट क्लब
3.वर्णनातीत क्रिकेट क्लब
4.सिंघली स्पोर्ट्स क्लब
भारत U19 विश्व कप में भारतीय टीम का मुकाबला
14 जनवरी: बांग्लादेश बनाम भारत
18 जनवरी: भारत बनाम यूएसए
20 जनवरी: भारत बनाम आयरलैंड
U19 विश्व कप के समूह
सभी टीमों को मिलकर चार समूह बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक समूह में चार टीमें होंगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में जाएंगी। पहले स्टेज के मैच 13 से 21 जनवरी तक होंगे।
श्रीलंका में आयोजित हो रहे U19 विश्व 2023 के समूह को चार भागों में विभाजित किया गया है।
समूह ए: इस ग्रुप में बांग्लादेश, भारत, आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका को शामिल किया गया है।
समूह बी : इस ग्रुप में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं।
समूह सी: इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल हैं।
ग्रुप डी: इस ग्रुप में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल शामिल हैं।
Also Read: World Cup: पाकिस्तान ने की विश्व कप के लिए टीम की घोषणा, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS