Under 19 World Cup : ये बड़ी टीमें नहीं जीत पायी हैं अभी तक अंडर 19 वर्ल्डकप

Under 19 World Cup  : ये बड़ी टीमें नहीं जीत पायी हैं अभी तक अंडर 19 वर्ल्डकप
X
Under 19 World Cup : अंडर 19 वर्ल्डकप के इतिहास में अभी तक 12 मुकाबले हो चुके हैं। लेकिन दो बड़ी टीमें अभी तक अंडर 19 वर्ल्डकप नहीं जीत पायी हैं।

Under 19 World Cup : साउथ अफ्रीका में अंडर 19 विश्वकप रविवार देर रात संपन्न हो गया है। 13वें अंडर 19 विश्वकप को बांग्लादेश ने अपने नाम किया है। बांग्लादेश ने भारत को तीन विकेट से हराकर विश्वकप जीता है। बांग्लादेश के विश्वकप जीतते ही ऐसा करने वाला सातवां देश बना गया है। अभी भी दो बड़े देश की टीमें शामिल हैं जो कि इस खिताब को नहीं जीत पायी हैं।

विश्व में अंडर 19 विश्वकप की शुरुआत 1988 से हुई थी। लेकिन नियमित दो साल के अंतराल पर अंडर 19 विश्वकप का आयोजन 1998 से हो रहा है। अभी तक अंडर 19 विश्वकप के 13 आयोजन हो चुके हैं। जिसमें सर्वाधिक 4 बार भारतीय टीम ने खिताब को अपने नाम किया है। जबकि 3 बार आस्ट्रेलिया और दो बार पाकिस्तान ने जीता है। इसके अलावा वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमों ने एक-एक बार खिताब जीता है। अंडर 19 विश्वकप के इतिहास में ऐसे कई देश हैं जो एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। जिनमें दो बड़े देश भी शामिल हैं जो एक बार भी इस खिताब पर कब्जा नहीं कर पाए हैं। आइये उन दो टीमों के बारे में बताते हैं।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड नहीं जीत पाए खिताब

अंडर 19 विश्वकप के इतिहास में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम इस खिताब को नहीं जीत पायी है। दोनों देशों की टीमों को क्रिकेट जगत में बड़ी टीमों में शामिल किया जाता है। हालांकि दोनों टीमों ने एक-एक बार फाइनल खेला लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। न्यूजीलैंड की टीम ने 1998 में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि अंडर 19 विश्वकप 2000 में श्रीलंका को भारत ने हराकर पहली बार खिताब जीता था।

भारत ने इन वर्षों में जीता वर्ल्डकप का खिताब

भारत की टीम ने सर्वाधिक चार बार अंडर 19 वर्ल्डकप जीता है। पहली बार श्रीलंका को हराकर 2000 में विश्वकप जीता। अंडर 19 विश्वकप फॉर्मेट का यह तीसरा वर्ल्डकप था। इसके बाद दूसरी जीत के लिए भारत को आठ साल का इंतजार करना पड़ा। 2008 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर विजेता बनी। इसके बाद 2012 में आस्ट्रेलिया का हराकर खिताब जमाया। अंतिम बार 2018 में पिछला वर्ल्डकप भी आस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम किया था।

वेस्टइंडीज में होगा अगला वर्ल्डकप

अंडर 19 वर्ल्डकप की अगला मेजबान चुन लिया गया है। 2022 में वेस्टइंडीज 14वें विश्वकप की मेजबानी करेगा।

Tags

Next Story