Vanindu Hasaranga ने की टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान, केवल व्हाइट-बॉल में दिखेंगे हसरंगा

Cricket News: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने 26 साल की उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मने तो उन्होंने यह फैसला फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अधिक उपलब्ध रहने के लिए किया है। बता दें कि हसरंगा पिछले दो वर्षों से श्रीलंका टेस्ट टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं।
उन्होंने श्रीलंका के लिए अभी तक मात्र चार टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 100.75 की औसत से चार विकेट लिए थे, इस दौरान हसरंगा ने बल्ले से एक अर्धशतक भी लगाया था। हसरंगा को हाल ही में टेस्ट श्रृंखला से पहले कुछ व्यापक प्रशिक्षण समूहों में शामिल किया गया था, और फिर टेस्ट टीम के लिए भी नहीं चुना गया था। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट की विज्ञप्ति के अनुसार, हसरंगा ने सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर को लंबा करने के लिए टेस्ट से संन्यास लिया है।
ऐसा है हसरंगा का क्रिकेट करियर
हसरंगा ने अपने करियर में कुल 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 102 विकेट लिए हैं। उनके नाम तीन प्रथम श्रेणी शतक और 19 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं हसरंगा ने अब तक 48 एकदिवसीय और 58 टी20 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। फिलहाल हसरंगा सीमित ओवरों श्रीलंका के लिए एक प्रमुख सदस्य हैं। इसके साथ ही हसरंगा वर्तमान में अपनी श्रीलंका प्रीमियर लीग टीम बी-लव कैंडी की कप्तानी भी करते हैं। आगामी एशिया कप और विश्व कप के लिए हसरंगा श्रीलंका टीम के एक प्रमुख खिलाडी हैं। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने बताया कि हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा हमारे व्हाइट-बॉल कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
Also Read: IND VS IRE: भारतीय टीम आयरलैंड के लिए रवाना, पहली बार भारत की कमान संभालेंगे बुमराह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS