Video Viral: वर्ल्ड कप की जीत पर धोनी को क्रेडिट देना भज्जी को नहीं गवारा, कहा- बाकी 10 खिलाड़ी लस्सी पीने गए थे

Video Viral: वर्ल्ड कप की जीत पर धोनी को क्रेडिट देना भज्जी को नहीं गवारा, कहा- बाकी 10 खिलाड़ी लस्सी पीने गए थे
X

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी में कई खिताब देश को दिलाए हैं। इसलिए अगर कभी भारतीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान का नाम लिया जाएगा तो इसमें धोनी का नाम सबसे ऊपर होगा। उनकी कप्तानी में देश ने तीन बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।

हरभजन सिंह ने साधा निशाना

वहीं स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर और 2011 की विश्व कप विजेता टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh ) ने उन लोगों पर कटाक्ष किया है, जो दावा करते हैं कि भारत ने धोनी की वजह से विश्व कप जीता। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम का खेल है ना कि सिर्फ एक इंसान का खेल है। वहीं हरभजन सिंह अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं कि, जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीतता है तो हर कोई कहता है कि 'ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीता'। लेकिन जब भारत वर्ल्ड कप जीतता था तो सभी कहते थे, 'एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप जीता। तो बाकी के 10 वहां लस्सी पीने गए थे? अन्य 10 खिलाड़ियों ने क्या किया? गौतम गंभीर ने क्या किया? ये एक टीम गेम है, जब 7-8 खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे तभी आपकी टीम आगे बढ़ेगी।

गौतम गंभीर भी हुए थे नाराज

गौरतलब है कि, कुछ साल पहले, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, जिन्होंने भारत में 2007 में विश्व कप-टी20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवर दोनों जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्होंने भी यही कहा था।

इसके साथ ही धोनी अब तक एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप और 50 ओवर का विश्व कप जीता है। वहीं अगला वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा इसलिए फैंस को उम्मीदें हैं कि भारतीय टीम इस बार भी वर्ल्डकप का खिताब अपने नाम करे।

Tags

Next Story